फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th Test: Pat Cummins out of fourth Test, Steve Smith will captain Australia in Ahmedabad Test

IND vs AUS: चौथे टेस्ट से भी कमिंस बाहर, स्मिथ ही संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया की कमान, तीसरे टेस्ट में दिलाई थी जीत

Mon, 06 Mar 2023 01:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Mar 2023 01:23 PM IST
सार

तीसरे टेस्ट में स्मिथ ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका संभाली थी। इंदौर में मेहमान टीम ने तीसरे दिन नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। चौथा टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test: Pat Cummins out of fourth Test, Steve Smith will captain Australia in Ahmedabad Test
स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चौथे और आखिरी टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ही चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। स्मिथ ने एकबार कहा था कि उन्हें फिर से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कप्तान बनने की चाह नहीं है, लेकिन अब इस 33 वर्षीय खिलाड़ी को अहमदाबाद में नौ मार्च से होने वाले चौथे टेस्ट में फिर से कमान संभालनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पैट कमिंस सिडनी लौटे

दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट के बाद अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए स्वदेश लौटे नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी सिडनी में ही हैं और वह फिलहाल स्वदेश में अपनी अस्वस्थ मां के साथ ही रहेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने इसकी पुष्टि की।

IND vs AUS 3rd Test Day 3 Highlights: Australia win by nine wickets, series  at 2-1 going into Ahmedabad Test | Sports News,The Indian Express
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में स्मिथ ने टीम को जीत दिलाई थी

तीसरे टेस्ट में स्मिथ ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका संभाली थी। इंदौर में मेहमान टीम ने तीसरे दिन नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। इंदौर में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने जून में लंदन के ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था।
विज्ञापन

टेस्ट के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी

अंतिम टेस्ट के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में कमिंस के खेलने पर फैसला बाद में लिया जाएगा। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल जे रिचर्डसन की जगह ली है।

Won't be wrong to bring him back as a permanent captain

स्मिथ का बतौर कप्तान शानदार रिकॉर्ड

कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा था कि कमिंस ऑस्ट्रेलिया में ही हैं, लेकिन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में हम अपने खिलाड़ी और उनके परिवार के साथ हैं।  स्मिथ 2014- 2018 तक ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल चुके हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी के बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई थी। उसके बाद नवंबर 2021 में कमिंस के कप्तान बनने के बाद वह उनके सहायक रहे हैं और इस दौरान तीन बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed