फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th test: Pat Cummins mother died, Australian team wears black armband in mourning and respect

IND vs AUS: पैट कमिंस की मां का निधन, शोक और सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Fri, 10 Mar 2023 10:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Mar 2023 10:42 AM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट कर कहा था- मारिया कमिंस के रातोंरात निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम पैट, कमिंस परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th test: Pat Cummins  mother died, Australian team wears black armband in mourning and respect
पैट कमिंस का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की मां का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया था कि उनके खिलाड़ी कमिंस और परिवार के लिए सम्मान के तौर पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। ऐसे में उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन काले आर्मबैंड के साथ मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए।
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट कर कहा था- मारिया कमिंस के रातोंरात निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम पैट, कमिंस परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम आज सम्मान के निशान के रूप में काले बैंड के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस अपनी बीमार मां के साथ रहने के लिए दूसरे टेस्ट के बाद घर वापस आ गए थे। कमिंस की मां को पैलिएटिव केयर में रखा गया था। कमिंस ने भारत छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा था- मुझे लगता है कि मैं यहां अपने परिवार के साथ अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे साथियों से मिले समर्थन की सराहना करता हूं। मुझे समझने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन

29 वर्षीय ने खुलासा किया था कि उनकी मां, जिन्हें 2005 में पहली बार ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, हाल के हफ्तों में एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम पेन के इस्तीफे के बाद 26 नवंबर 2021 को कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के 47वें कप्तान के रूप में घोषित किया गया। वह पूर्णकालिक ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान की भूमिका निभाने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed