फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 3rd ODI: Rohit Sharma New Record Most Sixes in International Cricket, Chris Gayle Record, Top 10

IND vs AUS: हिटमैन के नाम नया कीर्तिमान, गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ने से तीन कदम दूर, अफरीदी-मैकुलम भी आसपास नहीं

Wed, 27 Sep 2023 08:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Sep 2023 08:52 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर 483 मैचों में 553 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd ODI: Rohit Sharma New Record Most Sixes in International Cricket, Chris Gayle Record, Top 10
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच राजकोट में खेला जा रहा है। हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कीर्तिमान रच दिया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 451वें मैच की 471वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। उनके आसपास कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है। भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट + वनडे + टी20) में 359 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

 

रोहित ने टेस्ट में 77 छक्के लगाए हैं, जबकि वनडे में 551 छक्के और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 182 छक्के हैं। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो वनडे नहीं खेले थे। उन्हें आराम दिया गया था। तीसरे मैच में उन्होंने वापसी की और वनडे करियर का 52वां अर्धशतक लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर 483 मैचों में 553 छक्के लगाए थे। इस मैच के शुरू होने से पहले रोहित को गेल की बराबरी के लिए आठ छक्कों की जरूरत थी और उन्होंने 545 छक्के लगाए थे। तीसरे वनडे में हिटमैन का बल्ला चला और पांच छक्के जड़ डाले। अब उन्होंने 550 छक्कों का मुकाम हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन

रोहित के रिकॉर्ड के आसपास यानी शीर्ष चार में कोई भी मौजूदा बल्लेबाज नहीं है। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 524 मैचों में 476 छक्के लगाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने 432 मैचों में 398 छक्के लगाए थे। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने जरूरत 367 मैचों में 383 छक्के लगाए हैं, लेकिन वह फिलहाल राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 367 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 359 छक्के लगाए थे और वह छठे स्थान पर हैं। सनथ जयसूर्या 352 छक्कों के साथ सातवें, इयोन मॉर्गन 346 छक्कों के साथ आठवें, एबी डिविलियर्स 328 छक्कों के साथ नौवें और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर 312 छक्कों के साथ 10वें स्थान पर हैं। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी मैच पारी 6s
क्रिस गेल 483 551 553
रोहित शर्मा* 451 471 551
शाहिद अफरीदी 524 508 476
ब्रैंडन मैकुलम 432 474 398
मार्टिन गुप्टिल 367 402 383
एमएस धोनी 538 526 359
सनथ जयसूर्या 586 651 352
इयोन मॉर्गन 379 361 346
एबी डिविलियर्स 420 484 328
जोस बटलर 335 342 312
विराट कोहली 506 562 282
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed