फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 1st Test Ravichandran Ashwin is second fastest bowler to take 450 wickets overtakes Anil Kumble

IND vs AUS Test: रविचंद्रन अश्विन सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज, अनिल कुंबले से निकले आगे

Thu, 09 Feb 2023 02:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Feb 2023 02:58 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच के पहले दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टेस्ट करियर में 450 विकेट पूरे कर लिए।

विज्ञापन
IND vs AUS 1st Test Ravichandran Ashwin is second fastest bowler to take 450 wickets overtakes Anil Kumble
अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (नौ फरवरी) को शुरू हुई। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मैच के पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच के पहले दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टेस्ट करियर में 450 विकेट पूरे कर लिए।
विज्ञापन

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 89वें टेस्ट में यह आंकड़ा छू लिया। उनसे तेज सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 450 विकेट लिए थे। मुरलीधरन ने 80 मैच में यह उपलब्धि हासिल किए थे। अश्विन के 450वें शिकार एलेक्स कैरी बने। उन्होंने 54वें ओवर की पहली गेंद पर एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड कर दिया। कैरी 33 गेंद पर 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने कुंबले को छोड़ा पीछे
अश्विन इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले ने ऐसा किया था। कुंबले के टेस्ट में 619 विकेट हैं। भारत के पूर्व कप्तान कुंबले की बात करें तो उन्होंने अपने 93वें टेस्ट में 450वां विकेट लिया था। आठ मार्च 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ मोहाली में उन्होंने 450 विकेट पूरे किए थे।
विज्ञापन

नहीं चले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
अश्विन ने एलेक्स कैरी के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी आउट कर दिया। कमिंस 14 गेंद पर छह रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। अश्विन का कैच विराट कोहली ने लिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा एक-एक रन बनाकर आउट हो गए। मार्नश लाबुशेन ने 49 और स्टीव स्मिथ ने 37 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने 36 रनों का योगदान दिया। मैट रेनशॉ और टॉड मर्फी खाता भी नहीं खोल पाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड एक रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 177 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed