{"_id":"655f1ee5f7f13db20b043516","slug":"ind-vs-aus-1st-t20-tilak-verma-and-washinton-sundar-reached-temple-before-t20-series-against-australia-video-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले मंदिर पहुंचे तिलक वर्मा और सुंदर, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले मंदिर पहुंचे तिलक वर्मा और सुंदर, देखें वीडियो
Thu, 23 Nov 2023 03:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Nov 2023 03:14 PM IST
सार
खिलाड़ियों के दर्शन का वीडियो सामने आया है, जिसमें तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और कई स्टाफ दिख रहे हैं। भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि शुरुआती तीन मैचों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
सुंदर और तिलक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टी20 आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस सीरीज के भारतीय खिलाड़ी काफी पहले पहुंच गए थे। अब टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों और स्टाफ ने स्थानीय सिमाचलम श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में भगवान के दर्शन किए और टीम की सफलता की कामना की।
खिलाड़ियों के दर्शन का वीडियो सामने आया है, जिसमें तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और कई स्टाफ दिख रहे हैं। भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि शुरुआती तीन मैचों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है। आखिरी दो मैचों के लिए श्रेयस अय्यर की वापसी होगी और वह उपकप्तान का पग संभालेंगे।
विज्ञापन
पिछली कुछ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या चोट की वजह से इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह विश्व कप में भी चौथे मुकाबले में तीन गेंद करने के बाद बाहर हो गए थे। इसके बाद वह वापसी नहीं कर पाए। भारतीय टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार।

#WATCH | Andhra Pradesh: Players of team India visited and offered prayers at Simhachalam Sri Lakshmi Narasimha Swamy temple in Visakhapatnam ahead of the five-match T20 series between Australia and India, starting from today. pic.twitter.com/P42WnPX3q2
— ANI (@ANI) November 23, 2023
विज्ञापन
पिछली कुछ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या चोट की वजह से इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह विश्व कप में भी चौथे मुकाबले में तीन गेंद करने के बाद बाहर हो गए थे। इसके बाद वह वापसी नहीं कर पाए। भारतीय टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार।
| मैच | तारीख | मैदान |
| पहला टी20 | 23 नवंबर | विशाखापत्तनम |
| दूसरा टी20 | 26 नवंबर | तिरुवनंतपुरम |
| तीसरा टी20 | 28 नवंबर | गुवाहाटी |
| चौथा टी20 | 1 दिसंबर | रायपुर |
| पांचवां टी20 | 3 दिसंबर | बंगलूरू |