फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG VIDEO: India scored 36 runs in last over; Rinku hit 3 consecutive sixes, Rohit hit ball on roof

IND vs AFG VIDEO: भारत ने आखिरी ओवर में 36 रन बटोरे; रिंकू ने लगातार तीन छक्के जड़े, रोहित ने छत पर मारी गेंद

Wed, 17 Jan 2024 10:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jan 2024 10:21 PM IST
सार

रोहित और रिंकू ने 16वें ओवर में 22 रन, 17वें ओवर में 13 रन, 18वें ओवर में 10 रन और 19वें ओवर में 22 रन बटोरे थे। वहीं, 20वें ओवर में दोनों ने 36 रन बनाए। इनमें पांच छक्के शामिल हैं।

विज्ञापन
IND vs AFG VIDEO: India scored 36 runs in last over; Rinku hit 3 consecutive sixes, Rohit hit ball on roof
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रारूप में पांच शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 64 गेंद पर यह शतक लगाया और 69 गेंद पर 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 121 रन की पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने उनका बखूबी साथ दिया और 39 गेंद में दो चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 190 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। साथ ही आखिरी पांच ओवर में 103 रन जोड़े। रोहित और रिंकू ने 20वें ओवर में 36 रन भी बनाए। तब करीम जनत गेंदबाजी कर रहे थे। ऐसे में करीम टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड और अकीला धनंजय के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन

आखिरी ओवर में करीम जनत गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में रोहित और रिंकू ने 36 रन बटोरे। पहली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। इसे नो बॉल दिया गया। फ्री हिट पर रोहित ने फिर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने छक्का जड़ा। इसके बाद आखिरी तीन गेंद पर रिंकू ने लगातार तीन छक्के जड़े। रोहित ने 20वें ओवर में एक ऐसा छक्का लगाया, जिसमें गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जाकर लगी। ऐसा लग रहा था कि गेंद स्टेडियम को पार कर जाएगी। हालांकि, गेंद छत से टकराकर मैदान पर वापस आ गई।

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे महंगा ओवर
36 रन टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में लुटाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। करीम जनत से पहले ब्रॉड ने 2007 टी20 विश्व कप में डरबन में भारत के खिलाफ 36 रन लुटाए थे। तब युवराज सिंह ने ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। इसके बाद 2021 में अकीला धनंजय ने कूलीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 रन लुटाए थे। तब कीरोन पोलार्ड ने छह छक्के मारे थे। 
विज्ञापन

आखिरी पांच ओवर में 103 रन
इससे पहले रोहित और रिंकू ने 16वें ओवर में 22 रन, 17वें ओवर में 13 रन, 18वें ओवर में 10 रन और 19वें ओवर में 22 रन बटोरे थे। 121 रन रोहित का इस प्रारूप में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए थे। रोहित ने पांच साल दो महीने या फिर यूं कहें 62 महीने या फिर यू कहें 1899 दिन बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया है। पिछला शतक उन्होंने नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed