{"_id":"618265199a544401e35de9a2","slug":"ind-vs-afg-t20-world-cup-2021-sunil-gavaskar-on-r-ashwin-said-he-is-capable-of-playing-big-shots-has-happy-memories-at-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG T20: गावस्कर बोले- भारत को अगर दर्ज करनी है जीत, तो इस खिलाड़ी को मिले प्लेइंग इलेवन में मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG T20: गावस्कर बोले- भारत को अगर दर्ज करनी है जीत, तो इस खिलाड़ी को मिले प्लेइंग इलेवन में मौका
Wed, 03 Nov 2021 04:01 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 03 Nov 2021 04:01 PM IST
सार
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के लिए कुछ विकल्प बताए हैं। आज टी-20 विश्व कप में भारत अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में मैच खेलेगा। टीम इंडिया इस विश्व कप में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। सेमीफाइनल के बाहर होने के कगार पर खड़ी टीम इंडिया को अफगानिस्तान समेत बाकी मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। अगर भारत यह करने में नाकाम रहा तो वह अंतिम चार में जगह बनाने से वंचित रह जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान के विरुद्ध खेले जाने वाले मैच से पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी विकल्पों पर अपनी राय दी है।
विज्ञापन
तीन स्पिनर्स के साथ जाने में बुराई नहीं
सुनील गावस्कर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, अगर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में तीन स्पिनर खेलते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं हैं। हार्दिक पांड्या अपनी ड्यूटी जारी रखेंगे तो ऐसे में भारत को एक कम तेज गेंदबाज से साथ उतरना होगा। उन्होंने यह बात उस दौरान कही जब उनसे पूछा गया कि क्या आर अश्विन को टीम में मौका दिया जाना चाहिए। गावस्कर के मुताबिक, तीन स्पिनरों के साथ जाने के बारे में सोचने में कोई बुराई नहीं है, दो तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों के साथ जाएं क्योंकि अगर हार्दिक आ सकते हैं तो आपके पास टीम में तीन मध्यम गति के तेज गेंदबाज होंगे।
विज्ञापन
अश्विन हो सकते हैं कारगर
गावस्कर ने आगे कहा कि अफगानिस्तान की बैटिंग लाइन-अप में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी है ऐसे में अश्विन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लिटिल मास्टर के मुताबिक, आर अश्विन जैसा शीर्ष श्रेणी का स्पिनर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह दाएं हाथ के बल्लेबा को गेंदबाजी कर रहा है या बाएं हाथ के बल्लेबाज को, अबू धाबी की परिस्थितियों मं उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। पू्र्व क्रिकेटर ने कहा, अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को समझना करना आसान होगा, उनके मुताबिक, टीम के पास इन सभी मिस्ट्री स्पिनरों की अधिकता है जिसके चलते अश्विन के चयन को आसान बना दिया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के पास हैं मिस्ट्री स्पिनर्स
सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर हम अफगानिस्तान की टीम को देखें तो उनके पास मुजीब जैसे ढेरों मिस्ट्री स्पिनर्स हैं, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में नहीं खेलते हैं, इसलिए भारतीय नजरिए से बात करें तो उनके लिए वरुण की तरह किसी दूसरे स्पिनर को चुनने में आसानी होगी तो मैं निश्चित रूप से आर अश्विन जैसे किसी व्यक्ति को प्लेइंग इलेवन में देखूंगा, अगर वे किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हैं जो गति को धीमा कर दे, तो वे राहुल चाहर को मौका दे सकते हैं। इसके अलावा सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा को ओपनिंग करनी चाहिए अगर सूर्यकुमार यादव फिट हैं तो उन्हें टीम में मौका मिलना चाहिेए।