फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Suryakumar Yadav and Hardik Pandya out of series vs Afghanistan Ruturaj Gaikwad also not available

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए हार्दिक और सूर्यकुमार, ऋतुराज गायकवाड़ भी उपलब्ध नहीं

Sun, 07 Jan 2024 08:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 07 Jan 2024 08:32 PM IST
सार

गायकवाड़ अंगुली की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनके इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों से भी दूर रहने की संभावना है। अफगानिस्तान टी20 के लिए टीम का चयन रविवार को किया जा सकता है।

विज्ञापन
IND vs AFG Suryakumar Yadav and Hardik Pandya out of series vs Afghanistan Ruturaj Gaikwad also not available
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 11 जनवरी को शुरू होगी। इसके लिए अभी तक टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है। अफगानिस्तान ने अपनी टीम घोषित कर दी है और उसके खिलाड़ी भारत पहुंच भी गए हैं। सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


गायकवाड़ अंगुली की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनके इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों से भी दूर रहने की संभावना है। अफगानिस्तान टी20 के लिए टीम का चयन रविवार को हुआ। रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में जगह मिली है। रोहित ने बतौर कप्तान वापसी की है। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से न तो रोहित और न ही कोहली ने कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला है।
विज्ञापन

IND vs AFG Suryakumar Yadav and Hardik Pandya out of series vs Afghanistan Ruturaj Gaikwad also not available
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
जोहान्सबर्ग में चोटिल हुए थे सूर्यकुमार
सूर्यकुमार और हार्दिक दोनों के आईपीएल से वापसी की उम्मीद है। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में टी20 में भारत का नेतृत्व करने वाले सूर्यकुमार को जोहान्सबर्ग में तीसरे और अंतिम मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लग गई थी। हाल ही में उनके टखने की सर्जरी हुई है और उम्मीद है कि वह कुछ महीनों में ट्रेनिंग पर लौट आएंगे।

IND vs AFG Suryakumar Yadav and Hardik Pandya out of series vs Afghanistan Ruturaj Gaikwad also not available
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में चोटिल हुए थे हार्दिक
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। चयनकर्ता चाहते होंगे कि उनकी पहली पसंद के सभी 15 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हों, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। हार्दिक नवंबर में वनडे विश्व कप के दौरान पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ लीग मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह वापसी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed