फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Sunil Gavaskar got angry when Rohit Sharma excluded Ashwin from second match India vs Afghanistan

IND vs AFG: रोहित ने दूसरे मैच से अश्विन को किया बाहर तो भड़के गावस्कर, कहा- पता नहीं उन्होंने क्या गलत किया

Wed, 11 Oct 2023 04:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 Oct 2023 04:22 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम टॉस हार गई। अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

विज्ञापन
IND vs AFG Sunil Gavaskar got angry when Rohit Sharma excluded Ashwin from second match India vs Afghanistan
सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप के नौवें मैच में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हुईं। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। कप्तान रोहित शर्मा ने अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर कर दिया। उनके स्थान पर शार्दुल ठाकुर को चुना गया। अश्विन को बाहर किए जाने पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भड़क गए और उन्होंने टीम चयन पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत में गावस्कर ने स्वीकार किया कि उन्हें यकीन नहीं है कि अश्विन ने ऐसी स्थिति में क्या गलत किया है। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति पर भी अफसोस जताया। शमी ने 2019 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी।
विज्ञापन


अश्विन को टीम से बाहर रखने की आदत है: गावस्कर
गावस्कर ने कहा, ''एक बार फिर अश्विन बाहर हो गए। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या गलत किया है। उन्हें टीम से बाहर रहने की आदत है। मैंने सोचा कि शमी ने 2019 में अफगानिस्तान)के खिलाफ हैट्रिक लिया था तो उन्हें एक मौका मिलेगा।" अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम टॉस हार गई। अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शर्मा ने टॉस के समय क्या कहा?
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा, ''हम लक्ष्य का पीछा करने चाहते थे। हमने कल शाम ओस की मात्रा देखी। मुझे नहीं लगता कि विकेट ज्यादा बदलेगा। अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है और वापस आकर बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। अश्विन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर शार्दुल ठाकुर आए हैं।'' एक बदलाव को छोड़कर भारत ने प्लेइंग-11 में अन्य कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।


भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed