फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Rohit Sharma became first male cricketer in the world to play 150 T20I matches India vs Afghanistan

IND vs AFG T20: रोहित शर्मा ने टी20 में हासिल की बड़ी उपलब्धि, अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर में रचा इतिहास

Sun, 14 Jan 2024 08:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रोहित राज Updated Sun, 14 Jan 2024 08:16 PM IST
सार

रोहित के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली इस सूची में रोहित से आगे एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
IND vs AFG Rohit Sharma became first male cricketer in the world to play 150 T20I matches India vs Afghanistan
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को इंदौर में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उतरकर इतिहास रच दिया। वह 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से 14 महीने के बाद रोहित ने टी20 टीम में वापसी की है।
विज्ञापन


रोहित के बाद टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं। स्टर्लिंग ने 134 मैच खेले हैं। उनके बाद तीसरे स्थान पर आयरलैंड के ही जॉर्ज डॉकरेल हैं। डॉकरेल ने 128 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। पाकिस्तान के शोएब मलिक 124 मैच के साथ चौथे और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 122 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन




रोहित के नाम ये टी20 रिकॉर्ड
रोहित के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 182 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली इस सूची में रोहित से आगे एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस मैच से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी 14 महीने के अंतराल के बाद टी-20 में वापसी हुई। वह नवंबर 2022 के बाद अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने उतरे। तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में वह पारिवारिक कारणों से नहीं खेले थे।

हरमनप्रीत सबसे आगे
महिला और पुरुष दोनों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखें तो भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। हरमनप्रीत ने अब तक 161 टी20 मैच खेले हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं। बेट्स ने 152 मैच खेले हैं। इंग्लैंड की डेनियल याट 151 मैच खेली हैं। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर और कप्तान एलिसा हीली ने 150 मुकाबलों में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed