फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG India plays two super overs in one match first time read what happened on every ball

IND vs AFG: पहली बार भारत के एक मैच में हुए दो सुपर ओवर, रोहित-बिश्नोई ने दिलाई जीत, पढ़ें हर गेंद पर क्या हुआ

Wed, 17 Jan 2024 11:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 17 Jan 2024 11:56 PM IST
सार

टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। टीम इंडिया को पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर खेलने पड़े।

विज्ञापन
IND vs AFG India plays two super overs in one match first time read what happened on every ball
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला निर्धारित ओवरों में टाई पर छूटा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। टीम इंडिया को पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर खेलने पड़े।
विज्ञापन


पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। भारत को 17 रन बनाने थे, लेकिन रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह मिलकर 16 रन ही बना सके। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। इस बार रोहित और रिंकू के अलावा संजू सैमसन ने बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान को 12 रन का लक्ष्य मिला। अफगान टीम एक रन ही बना सकी। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और रहमनुल्लाह गुरबाज दूसरे सुपर ओवर में खाता भी नहीं खोल सके। भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मैच को जीतकर सीरीज 3-0 से अपने कर ली।
विज्ञापन


पहले सुपर ओवर में क्या हुआ?
गेंद अफगानिस्तान भारत
1 गुलबदीन नईब आउट बाई में एक रन
2 मोहम्मद नबी ने एक रन लिए यशस्वी जयसवाल ने एक रन लिया
3 रहमनुल्लाह गुरबाज ने चौका लगाया रोहित शर्मा ने छक्का लगाया
4 गुरबाज ने एक रन लिए रोहित शर्मा ने छक्का लगाया
5 मोहम्मद नबी ने छक्का लगाया रोहित ने एक रन लिया
6 बाई में तीन रन बने यशस्वी ने एक रन लिया

दूसरे सुपर ओवर में क्या हुआ?
गेंद भारत अफगानिस्तान
1 रोहित शर्मा ने छक्का लगाया रवि बिश्नोई ने नबी को आउट किया
2 रोहित शर्मा ने चौका लगाया बिश्नोई ने गुरबाज को आउट किया
3 रोहित शर्मा ने एक रन लिया -
4 रिंकू सिंह आउट -
5 रोहित शर्मा रन आउट -
6 - -
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed