फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Former cricketer Aakash Chopra targeted Rohit Sharma, could not score single run in two innings

IND vs AFG: 'एक भी रन नहीं बना पाए..', पूर्व क्रिकेटर ने रोहित पर साधा निशाना, दो पारियों से खाता नहीं खोल सके

Mon, 15 Jan 2024 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

रोहित ने फजलहक फारूकी की पहली गेंद पर गेंद को जोर से स्मैश करने की कोशिश की थी। हालांकि, वह गेंद पूरी तरह से चूक गए और गेंद स्टंप्स से जा टकराई। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में भारतीय कप्तान की आलोचना की।

विज्ञापन
IND vs AFG: Former cricketer Aakash Chopra targeted Rohit Sharma, could not score single run in two innings
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज में अब तक यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल जैसे युवा खिलाड़ियों ने काफी प्रभावित किया है। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। पहले मैच में बिना खाता खोले रन आउट होने के बाद रोहित दूसरे मैच में भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रविवार को दूसरे टी20 में रोहित के अजीब शॉट खेलकर आउट होने के बाद उनके शॉट चयन पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

रोहित ने फजलहक फारूकी की पहली गेंद पर गेंद को जोर से स्मैश करने की कोशिश की थी। हालांकि, वह गेंद पूरी तरह से चूक गए और गेंद स्टंप्स से जा टकराई। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में भारतीय कप्तान की आलोचना की। तेंदुलकर ने कहा, 'रोहित जिस तरह आउट हुए वह बेहद हैरानी भरा था। वह सिर्फ अपनी पहली गेंद खेल रहे थे। वह इस तरह के शॉट नहीं खेलते। गेंद उनके स्टंप्स पर जाकर लगी। वह पिछले मैच में रन आउट हुए थे और इस मैच में शून्य पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अब तक इस सीरीज में एक भी रन नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने कहा, 'रन आउट होना उनकी गलती नहीं थी, लेकिन दूसरे टी20 में शॉट चयन निश्चित रूप से था। रोहित शर्मा की फॉर्म और काबिलियत पर कोई शक नहीं है। हालांकि, उन्हें आईपीएल में फॉर्म में आना होगा और मुझे लगता है कि वह इसी तरह की बल्लेबाजी करेंगे। हमें 38-40 रन चाहिए जो वह वनडे विश्व कप में अपने बल्ले से बना रहे थे।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 के लिए कई खिलाड़ियों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा है। रोहित टीम में शुरुआती स्थान के लिए शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ आदि जैसे कई युवाओं से भिड़ेंगे। विराट कोहली, जिन्होंने 14 महीने के अंतराल के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी की ने भी मैच में आक्रामक दृष्टिकोण अपनाया। नवीन-उल-हक की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। भारत ने दूसरा टी20 छह विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में अफगानिस्तान ने 172 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed