फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG 3rd ODI Highlights 2026 India vs Afghanistan Today Match Result Scorecard Analysis Record

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को किया क्लीन स्वीप, 128 गेंदें शेष रहते जीता तीसरा मैच; यशस्वी-रोहित चमके

Sat, 20 Jun 2026 08:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Jun 2026 08:27 PM IST
सार

 IND vs AFG Highlights Result: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे मैच में 128 गेंदें शेष रहते हुए नौ विकेट से हराया। भारत ने इसके साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय मैचों में अपना विजय रथ जारी रखा है। भारत के लिए इस मैच में जीत के हीरो प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा रहे।

विज्ञापन
IND vs AFG 3rd ODI Highlights 2026 India vs Afghanistan Today Match Result Scorecard Analysis Record
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से अफगानिस्तान को तीसरे वनडे मैच में नौ विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 218 रन बनाए। जवाब में भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट पर 224 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत ने इस तरह अफगानिस्तान को वनडे में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। यह पहली बार है जब भारत ने अफगानिस्तान को वनडे में तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इस मैच में जहां तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दमदार गेंदबाजी की, वहीं रोहित और यशस्वी ने बड़ी साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। 
विज्ञापन

रोहित-यशस्वी की बड़ी साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यशस्वी और रोहित ने दमदार साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। इस दौरान एक बार रोहित आउट होने से भी बचे, लेकिन विकेटकीपर उनका कैच नहीं पकड़ सके। रोहित ने इसका पूरा फायदा उठाया। पहले यशस्वी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे और रोहित टिककर खेल रहे थे। लेकिन रोहित ने जल्द ही गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में भारत के लिए की गई ये सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का विजय रथ जारी
भारत को एकमात्र झटका रोहित के रूप में लगा। मोहम्मद नबी की गेंद पर रोहित अपना विकेट गंवा बैठे और 69 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी 86 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 110 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, श्रेयस अय्यर 19 गेंदों पर दो छक्कों के सहारे 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए एकमात्र विकेट मोहम्मद नबी ने लिया। सभी प्रारूप मिलाकर भारत और अफगानिस्तान के बीच 18 मैच हुए हैं और अफगानिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका है। 15 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि एक टाई और एक बेनतीजा रहा है। 
विज्ञापन

प्रसिद्ध ने दिए लगातार झटके
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 36 रन के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद शाहिदी ने ओमरजई के साथ मिलकर साझेदारी निभाई और दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े। इस साझेदारी को प्रिंस यादव ने ओमरजई को आउट कर तोड़ा जो 50 रन बनाकर आउट हुए। शाहिदी हालांकि, डटे रहे और उन्होंने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी की। नबी के आउट होते ही एकबार फिर अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। शाहिदी अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में सफल रहे। शाहिदी 131 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को एक-एक सफलता मिली।

शाहिदी के पहले शतक का इंतजार हुआ खत्म
शाहिदी ने 2013 में वनडे डेब्यू किया था और अब जाकर उनके बल्ले से इस प्रारूप में पहला शतक निकला। वह चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने डेब्यू करने के लंबे समय बाद अपना पहला शतक लगाया है। शाहिदी 4644 दिन बाद वनडे में शतक लगा सके हैं। इस सूची में शीर्ष पर रेगिस चकाबवा हैं जिन्होंने 2008 में डेब्यू किया था, लेकिन 2022 में अपना पहला वनडे शतक लगाया था। यानी डेब्यू करने के 5040 दिन बाद चकाबवा शतक लगा सके थे। दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने वनडे डेब्यू के 4858 दिन बाद शतक लगाया था। वहीं, श्रीलंका के अर्जुन राणातुंगा ने वनडे डेब्यू के 4674 दिन बाद शतक लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed