फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind v nz 3rd t20i fantasy 11 india vs new zealand captain vice-captain player list

IND vs NZ Fantasy 11: डेरिल मिचेल या राहुल को बना सकते हैं कप्तान, गुप्टिल भी दिला सकते हैं अच्छे अंक

Sat, 20 Nov 2021 09:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 09:32 PM IST
सार

Note: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
ind v nz 3rd t20i fantasy 11 india vs new zealand captain vice-captain player list
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच जीतकर भारत क्लीन स्वीप करना चाहेगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा। भारत यह सीरीज पहले ही जीत चुका है। इस मैच में टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। भारतीय ओपनर केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। उन्हें टीम में शामिल करना अच्छे अंक दिला सकता है। वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल भी लय में हैं। उनके फॉर्म को देखते हुए उन पर भी भरोसा जताया जा सकता है। कोलकाता की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहेगी। ऐसे में ज्यादा तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में रखना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन


फैंटेसी-11 के सिलेक्शन की बात करें तो कोलकाता में गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और बल्लेबाजों को टीम में रखना ज्यादा अंक दिला सकता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
विज्ञापन


विकेटकीपर
इस मैच में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत या इशान किशन हो सकते हैं। वहीं न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपिंग टिम सीफर्ट करेंगे। किशन और पंत का खेलना तय नहीं है। ऐसे में आप सीफर्ट को अपनी टीम में रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाज
आप अपनी टीम में चार बल्लेबाजों को शामिल कर सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गुप्टिल और मार्क चैपमैन फॉर्म में हैं। इनमें से किसी एक को टीम में रखना फायदेमंद होगा। वहीं भारत के  केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जता सकते हैं। ये सभी बल्लेबाज शुरुआत में बल्लेबाजी करने आते हैं और अगर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है तो बड़ी पारी खेल सकते हैं।

ऑलराउंडर्स
न्यूजीलैंड की टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है। वहीं, भारत के पास अक्षर पटेल और वेंकटेश अय्यर के रूप में दो ऑलराउंडर हैं। इस वजह से आप दो ऑलराउंडर अपनी टीम में रख सकते हैं। न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम पिछले मैच लय में नहीं थे, लेकिन वो कभी भी  बड़ी पारी खेल सकते हैं। टी-20 वर्ल्डकप में भी उन्होंने यह करके दिखाया था। आप नीशम को अपनी टीम में ले सकते हैं। इसके साथ ही भारत के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को अपनी टीम में रख सकते हैं।

गेंदबाज
कोलकाता की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। पहली पारी में गेंदबाजों को स्विंग मिलता है। ऐसे में अनुवभी स्विंग गेंदबाजों को टीम में रखना फायदेमंद रहेगा। इसलिए आप अपनी टीम में भुवनेश्वर कुमार, टिम साउदी और हर्षल पटेल को अपनी टीम में रख सकते हैं। इसके अलावा बोल्ट और दीपक चाहर को भी चुना जा सकता है।

कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के किसी ओपनिंग बल्लेबाज को कप्तान या उप कप्तान बनाना फायदेमंद हो सकता है। आप आप केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट और वेंकटेश अय्यर में से अपना कप्तान और उपकप्तान चुन सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।


न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

फैंटेसी-11 के लिए टीम
विकेटकीपर: टिम
बल्लेबाज: केएल राहुल, मार्टिन गुप्टिल, सूर्यकुमार यादव, मार्क चैपमैन।
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, जेम्स नीशम, डेरिल मिचेल।
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, टिम साउदी, हर्षल पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed