फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND v ENG, LIVE SCORECARD, 3rd and final ODI, India tour of England at Leeds

विराट की कप्तानी में टीम इंडिया पहली सीरीज हारी, इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता तीसरा वन-डे

Wed, 18 Jul 2018 07:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
IND v ENG, LIVE SCORECARD, 3rd and final ODI, India tour of England at Leeds
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

जो रूट (100*) और कप्तान इयोन मॉर्गन (88) की दमदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार को तीसरे व निर्णायक वन-डे में टीम इंडिया को 2 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

विज्ञापन


वहीं टीम इंडिया लगातार 10वीं वन-डे सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई। टीम इंडिया ने विराट कोहली कोहली के नेतृत्व में पहली बार वन-डे सीरीज गंवाई। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पिछले सात साल से कोई वन-डे सीरीज नहीं गंवाने की उसकी लय भी टूट गई।
विज्ञापन


इससे पहले तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी थी। अब दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 1 अगस्त से बर्मिंघम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हेडिंग्ले में पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 44.3 गेंदों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।आदिल राशिद को मैच में 10 ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में दो शतक लगाने वाले जो रूट को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

जो रूट ने अपने वन-डे करियर का 13वां शतक लगाया जबकि मौजूदा सीरीज में उन्होंने बैक-टू-बैक शतक ठोका। रूट इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक वन-डे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक (12) को पीछे छोड़ा। बता दें कि पिछली बार जब टीम इंडिया ने हेडिंग्ले में टीम इंडिया के खिलाफ मैच खेला था, तब भी रूट ने शतक जमाया था।

257 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को ओपनर्स जेम्स विंस (27) और जॉनी बेयरस्टो (30) ने 43 रन की साझेदारी करके सधी हुई शुरुआत दिलाई। शार्दुल ठाकुर ने बेयरस्टोव को रैना के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोडा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 13 गेंदों में 7 चौकों की मदद से तेजतर्रार 30 रन बनाए।

इसके बाद विंस ने रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। तभी पांड्या और धोनी ने विंस को रनआउट किया। इसके बाद रूट और मॉर्गन ने समझदारी भरी पारी खेलते हुए टीम इंडिया से मैच व सीरीज छीन ली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 186 रन की अविजित साझेदारी की। इस बीच जो रूट ने कुलदीप यादव द्वारा किए 25वें ओवर की पहली गेंद पर चौका अपने वन-डे करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। रूट ने टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे में चौथी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 61 गेंदों में 7 चौकों की मदद से पचासा जड़ा। 

वहीं इयोन मॉर्गन ने शार्दुल ठाकुर द्वारा किए पारी के 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपने वन-डे करियर का 39वां अर्धशतक जमाया। टीम इंडिया के खिलाफ मॉर्गन ने दूसरी वन-डे फिफ्टी जमाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 58 गेंदों में 7 चौकों की मदद से पचासा पूरा किया।

टीम इंडिया के गेंदबाज विकटों की तलाश में रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रूट ने पांड्या की गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जड़कर इंग्लैंड की जीत के साथ-साथ अपने शतक पर मुहर लगाई। उन्होंने 120 गेंदों में 10 चौकों की मदद से सैकड़ा जमाया। वहीं इयोन मॉर्गन ने 108 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 88 रन बनाए।

टीम इंडिया की पारी

IND v ENG, LIVE SCORECARD, 3rd and final ODI, India tour of England at Leeds
विराट कोहली

मैच में इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर चलते बने।

टीम को पहला झटका छठे ओवर में लगा जब डेविड विली की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में रोहित शर्मा डीप स्क्वैयर लेग में अपना कैच मार्क वुड को थमा बैठे।

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए शिखर धवन और विराट कोहली के बीच 71 रन की अहम साझेदारी हुई तभी अर्धशतक के करीब शिखर धवन रन आउट हो गए। उन्होंने 49 गेंदों की 44 रन की पारी में 7 चौके जमाए।

चौथे नंबर पर इस सीरीज में अपना पहला वनडे खेल रहे दिनेश कार्तिक पहुंचे। उन्हें केएल राहुल की जगह टीम में स्थान दिया गया था। आज डीके के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह पूरी तरह विफल रहे।

टीम का स्कोर जब 125 रन था तब वह स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 22 गेंद में 21 रन बनाए। महज सवा सौ रन पर टीम अपने तीन अहम विकेट गंवा चुकी थी।

एक ओर विकेटों का गिरना जारी था तो दूसरी ओर विराट कोहली टिके हुए थे। इस बीच उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। नए बल्लेबाज धोनी और उनके बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही थी। तभी 25वें ओवर में आदिल रशीद ने एक बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया।

72 गेंद पर 71 रन की अपनी पारी के दौरान कोहली ने 8 चौके भी जमाए। उसी ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल राशीद ने नए बल्लेबाज सुरेश रैना को भी चलता किया। 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर वह लेग स्लिप में रूट के हाथों धरे गए।

हार्दिक पांड्या (21 गेंद में 21 रन) टीम इंडिया के छठे विकेट थे, धोनी का उन्होंने जरूर साथ देने की कोशिश की, लेकिन मार्क वुड की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट के पीछ जोस बटलर के दस्तानों में समां गई।

सातवां विकेट एमएस धोनी (42) के रूप में गिरा। वह 46वें ओवर में आउट हुए। टिककर बल्लेबाजी कर रहे धोनी ने काफी धैर्यपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 67 गेंदों में 4 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली।

धोनी ने इस दौरान तीन छोटी-छोटी अहम साझेदारियां कीं। उन्होंने विराट कोहली के साथ 31, हार्दिक पंड्या के साथ 36 और फिर भुवनेश्वर कुमार के साथ 27 रन जोड़े।

इसके बाद आठवें विकेट के लिए भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर ने 35 रन जोड़कर टीम को इस संघर्षपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

दोनों टीम इस प्रकार है

IND v ENG, LIVE SCORECARD, 3rd and final ODI, India tour of England at Leeds
विराट कोहली

टीम इंडिया में फाइनल के लिए 3 बदलाव किए गए। उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल की जगह टीम में भुवनेश्वर कुमार-शार्दुल ठाकुर की एंट्री हुई है। बल्लेबाजी में केएल राहुल को बाहर कर दिनेश कार्तिक को आज खिलाया गया है।

नाटिघंम में पहला मैच आठ विकेट से जीतने के बाद विराट कोहली एंड कंपनी को लॉर्ड्स में दूसरे मैच में 86 रन से शिकस्त मिली थी। इससे सीरीज एक-एक से बराबर हो गई है।

अब टीम इंडिया मंगलवार को होने वाले इस तीसरे व निर्णायक वन-डे में लगातार 10वीं सीरीज जीतने उतरेगी।

भारत ने इससे पहले टी-20 सीरीज 2-1 से जीती थी।

इंग्लैंड: जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, मोइन अली, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड।

टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार।

दो साल से नहीं गंवाई कोई वन-डे सीरीज

IND v ENG, LIVE SCORECARD, 3rd and final ODI, India tour of England at Leeds
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-4 से हार के बाद से कोई भी द्विपक्षीय वन-डे सीरीज नहीं गंवाई है। उसने जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड (दो बार), इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका (दो बार), ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को घरेलू और उसके मैदान पर हराया।

7 साल से इंग्लैंड से वन-डे सीरीज नहीं हारा भारत

टीम इंडिया के लिए यह इंग्लैंड पर वन-डे श्रेष्ठता सुनिश्चित रखने का एक और मौका होगा क्योंकि भारत ने 2011 के बाद इस प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है। 7 साल पहले यहां 0-3 हार के बाद भारत ने दबदबा बरकरार रखा है और 17 मैचों में से 10 में फतह हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed