VIDEO: ऋषभ पंत ने 22वें मैच में खोला खाता, पहली बार टी-20 में किया ये काम
महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा रहे ऋषभ पंत के ऊपर सभी की निगाहें हैं। आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले पंत से सभी को काफी उम्मीदें हैं। इसी कड़ी में पंत ने राजकोट में खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश दूसरे टी-20 में विकेट के पीछे पहली बार अपना खाता खोला। पंत अपना 22वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल रहे हैं। उन्होंने विकेट के पीछे पहली बार स्टंपिंग की है।
Rishabh Pant gives fitting reply to tv umpire
Stumping.. 😜#IndvsBan #RishabhPant pic.twitter.com/1BqI3Eoc5O— Munna (@vaseem9999) November 7, 2019विज्ञापन
पंत ने 13वें ओवर में चहल की गेंद पर सौम्य सरकार का शिकार किया और टी-20 में पहली स्टंपिंग अपने नाम की। हालांकि पंत ने अगर गलती नहीं की होती तो इससे पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर लेते।
VIDEO: गलती पर गलती... ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे की बड़ी भूल, भारत को हुआ बड़ा नुकसान
लेकिन युजवेंद्र चहल की छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने लिटन दास की स्टंपिंग करने के लिए आगे से गेंद पकड़ ली जिसे थर्ड अंपायर ने नो बॉल दे दिया और लिटन दास नॉटआउट रहे।