फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs ENG Lions Day 1: India A vs England Lions 1st Unofficial Test Match Scorecard

IND A vs ENG Lions: करुण नायर दोहरे शतक के करीब, पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ए का स्कोर 409/3

Fri, 30 May 2025 10:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 May 2025 10:55 PM IST
सार

करुण को लंबे समय बाद भारत के लिए खेलने का मौका मिला है और उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इसका पूरा फायदा उठाया है। इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

विज्ञापन
IND A vs ENG Lions Day 1: India A vs England Lions 1st Unofficial Test Match Scorecard
करुण नायर - फोटो : ANI

विस्तार

करुण नायर और सरफराज खान की शानदार पारियों की मदद से भारत ए ने पहले अनौपचारिक टेस्ट के शुरुआती दिन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। करुण और सरफराज ने तीसरे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में तीन विकेट पर 409 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय करुण 246 गेंदों पर 24 चौके और एक छक्के की मदद से 186 और ध्रुव जुरेल 104 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

करुण-जुरेल की शानदार साझेदारी
करुण ने पहले सरफराज के साथ मिलकर भारत ए की पारी को संभाला और फिर सरफराज के आउट होने के बाद जुरेल के साथ साझेदारी निभाई। करुण और जुरेल के बीच अबतक 177 रनों की साझेदारी हो चुकी है। करुण दोहरा शतक लगाने के करीब हैं और दूसरे दिन भी उनसे इसी तरह की बल्लेबाजी करने की उम्मीद होगी। करुण का साथ जुरेल ने भी बखूबी निभाया और अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। जुरेल भी शतक की ओर बढ़ रहे हैं। इंग्लैंड लायंस के लिए जोश हुल ने दो विकेट लिए, जबकि एडवर्ड जैक को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शतक से चूके सरफराज
करुण नायर शतक लगाने में सफल रहे, जबकि सरफराज खान इससे चूक गए हैं। करुण और सरफराज के बीच तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी हुई जिसे जोश हुल ने सरफराज को आउट कर तोड़ा। सरफराज 119 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। करुण और सरफराज ने दूसरी सीजन में इंग्लैंड लायंस को विकेट के लिए तरसा दिया था, लेकिन चाय ब्रेक के बाद भारत ए ने सरफराज का विकेट गंवाया, जबकि करुण ने शानदार पारी जारी रखते हुए शतक पूरा कर लिया।

ये भी पढ़ें: MI vs GT: रोहित शर्मा आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने, कोहली के इस विशेष क्लब में शामिल हुए
विज्ञापन

करुण ने उठाया मौके का फायदा 
करुण को लंबे समय बाद भारत के लिए खेलने का मौका मिला है और उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इसका पूरा फायदा उठाया है। इससे पहले इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ए के लिए कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे। भारत ए की शुरुआत हालांकि, अच्छी नहीं रही और टीम ने 12 रन के स्कोर पर ईश्वरन का विकेट गंवा दिया। जोश हुल ने ईश्वरन को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा जो 17 गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। 

यशस्वी एक घंटे से अधिक समय तक क्रीज पर रहे
भारत ए के लिए यशस्वी अच्छी लय में नजर आ रहे थे और करुण नायर के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एडी जैक ने उन्हें जेम्स रियू के हाथों कैच कराकर आउट किया। यशस्वी 55 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी अपने आउट होने के तरीके से बहुत निराश होंगे। वह एक घंटे तक क्रीज पर ज्यादातर समय इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने सहज होकर खेल रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज एडी जैक की गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में कप्तान जेम्स रियू के हाथों लपके गए। भारत ए ने इन दोनों के विकेट लंच तक गंवा दिए थे। हालांकि, करुण ने सरफराज के साथ मिलकर पारी को संभाला। भारत ए ने चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन लंच तक दो विकेट पर 86 रन बनाए थे। 

करुण ने हालांकि कवर पर कुछ दर्शनीय शॉट लगाए और सरफराज ने भी इंग्लैंड लांयस के गेंदबाजों का अच्छी तरह सामना किया जिससे दोनों लंच तक तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़ चुके थे। लंच ब्रेक के बाद करुण और सरफराज ने साझेदारी आगे बढ़ाई और करुण ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। सरफराज भी अपनी पारी आगे बढ़ाते रहे और पचासा जड़ने में सफल रहे। यह दोनों बल्लेबाज यहीं नहीं रुके और इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों को विकेट लेने से रोका। दूसरा सत्र पूरी तरह भारत ए के नाम रहा। तीसरे और आखिरी सत्र की शुरुआत में ही इंग्लैंड लायंस को बड़ी सफलता मिली और हुल ने करुण और सरफराज की साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed