{"_id":"6560e057d2903b4a7e063508","slug":"ind-a-vs-eng-a-minnu-mani-to-lead-india-a-in-women-s-t20-international-against-england-a-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND A vs ENG A: मिन्नू मणि इंग्लैंड ‘ए’ के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत ‘ए’ का नेतृत्व करेंगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs ENG A: मिन्नू मणि इंग्लैंड ‘ए’ के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत ‘ए’ का नेतृत्व करेंगी
Fri, 24 Nov 2023 11:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:11 PM IST
सार
केरल के वायनाड जिले की रहने वाली मिन्नू ने भारत के लिए चार मैचों में पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने इस साल जुलाई में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
विज्ञापन
मिन्नू मणि
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केरल की सी मिन्नू मणि को इंग्लैंड के खिलाफ 29 नवंबर से मुंबई में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 शृंखला के लिए शुक्रवार को भारत ‘ए’ महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उत्तरी केरल के वायनाड जिले की रहने वाली मिन्नू ने भारत के लिए चार मैचों में पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने इस साल जुलाई में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत की स्वर्ण पदक विजेता महिला टीम का भी हिस्सा थीं। भारत ‘ए’ महिला टीम इंग्लैंड ‘ए’ के खिलाफ 29 नवंबर, एक और तीन दिसंबर को तीन टी-20 मैच खेलेगी । यह सभी मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।
भारत ‘ए’ महिला टीम
सी मिन्नू मणि (कप्तान), कनिका आहूजा, उमा छेत्री, श्रेयंका पाटिल, जी तृषा, वृंदा दिनेश, जी दिव्या, अरुषि गोयल, दिशा कासट, राशि कनौजिया, मन्नत कश्यप, अनुषा बरेड्डी, मोनिका पटेल, जी काशवी, जिन्तिमणि कलिता, प्रकाशिका नाइक।
विज्ञापन
भारत ‘ए’ महिला टीम
सी मिन्नू मणि (कप्तान), कनिका आहूजा, उमा छेत्री, श्रेयंका पाटिल, जी तृषा, वृंदा दिनेश, जी दिव्या, अरुषि गोयल, दिशा कासट, राशि कनौजिया, मन्नत कश्यप, अनुषा बरेड्डी, मोनिका पटेल, जी काशवी, जिन्तिमणि कलिता, प्रकाशिका नाइक।
विज्ञापन