{"_id":"5d0ca9ff8ebc3e4d1b765db9","slug":"inclusion-of-women-s-cricket-in-commonwealth-games-a-brilliant-news-says-heather-knight","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा, महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल मे शामिल करना शानदार कदम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा, महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल मे शामिल करना शानदार कदम
Fri, 21 Jun 2019 03:55 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 21 Jun 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
हीथर नाइट
इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट को शामिल करना शानदार कदम है। क्योंकि इससे इस खेल को नये दर्शक मिलेंगे, जिन्होंने कभी इसे प्राथमिकता में नहीं रखा था।
विज्ञापन
महिला क्रिकेट का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बनना तय है क्योंकि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने गुरुवार को इसे 2022 खेलों में शामिल करने के लिये चुना। यह चयन बर्मिंघम में सीजीएफ की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में किया गया। इस फैसले को हालांकि सीजीएफ सदस्यों की मंजूरी मिलनी बाकी है।
विज्ञापन
नाइट ने कहा कि यह शानदार खबर है। मुझे पता था कि आईसीसी और ईसीबी ने इसके लिये पहल की है। बर्मिंघम इसके लिये आदर्श स्थान होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे महिला क्रिकेट को नए दर्शक मिलेंगे। इससे यह नए देशों तक पहुंचेगा, जिन्होंने अभी तक इसे प्राथमिकता में नहीं रखा था।
विज्ञापन