फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Imran Khan to Watch India Pakistan Asia Cup Match in Dubai

भारत-पाकिस्तान के बीच जंग होगी बेहद रोमांचक, वजह बन सकते हैं पाक पीएम इमरान खान

Wed, 19 Sep 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan to Watch India Pakistan Asia Cup Match in Dubai
इमरान खा

एशिया कप में 19 सितंबर को टीम इंडिया का सामना उसके चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। फैंस के साथ इस मुकाबले का इंतजार पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम इमरान खान भी बेसब्री से कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों टीमों के बीच बुधवार को होने वाले इस मुकाबले में इमरान नजीर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते नजर सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इमरान खान पाकिस्तान के महान क्रिकेटर और कप्तान रहे हैं। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने साल 1992 में पहली और इकलौती बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। पाकिस्तान के लोकप्रिय टीव चैनल जियो के अनुसार, 'राजनयिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाले एशिया कप मैच को देखने आएंगे।'
विज्ञापन


इसी के साथ पाक पीएम इमरान नजीर अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए हैं। गौरतलब है कि साल 2006 के बाद पहली बार मुकाबला हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में यहां अपना आखिरी मुकाबला खेला था। 19 अप्रैल 2006 यानी करीब 12 साल पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी मैच में यहां 51 रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इशिया कप में पाकिस्तान ने हांगकांग को हराकर अपना पहला मैच 8 विकेट से जीता था। इसके बाद हांगकांग का सामना दुबई के इसी ग्राउंड पर टीम इंडिया के खिलाफ खेला जा रहा है। ऐसे में पाक की तरह टीम इंडिया भी पाकिस्तान के खिलाफ रण में विजयी आगाज के साथ उतरना चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed