NZ Inning
255/7 (19.5 ov)
Nathan Smith 2(2)*
Adam Milne 1 (1)
IND elected to bowl
{"_id":"5ab28af54f1c1ba2238b6706","slug":"imran-khan-create-bat-force-to-beat-shoes-throwers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान पर जूता फेंकने वाले की होगी बैट से सुताई, तैयार की गई फोर्स ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इमरान खान पर जूता फेंकने वाले की होगी बैट से सुताई, तैयार की गई फोर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : file
पाकिस्तान के दिग्गज कप्तान इमरान खान के समर्थकों ने एक फौज तैयार की है। क्रिकेटर से राजनेता बन चुके इमरान को जूता फेंकने वालों से बचाने के लिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'बैट फोर्स' बनाई है। इस फोर्स ने चेतावानी देते हुए कहा है कि अगर हमारे नेता पर किसी ने जूता फेंकने की गिस्ताखी की तो उसकी बैट से पिटाई होगी।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान पर पंजाब के गुजरांवाला शहर में एक रैली के दौरान जूता फेंका गया, लेकिन वह पार्टी के नेता अलीम खान की छाती पर लगा। इसी घटना के बाद से पीटीआई कार्यकर्ताओं ने बैट फोर्स बना ली है, जो क्रिकेट के बल्लों से इन जूता फेंकने वालों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, ‘इमरान खान हमारे मेहमान हैं और कोई उनको नुकसान नहीं पहुंचा सकता।’ इससे दो दिन पहले फैसलाबाद में भी एक रैली में इमरान पर कथित रूप से जूता फेंकने के प्रयास में एक शख्स को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन