{"_id":"5d3fc9f48ebc3e6cf805f3a7","slug":"imam-ul-haq-apologises-for-online-scandal-involving-multiple-women-pcb-rebuked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई लड़कियों से संबंध के मामले में पाक क्रिकेटर ने मांगी माफी, PCB ने भी लगाई फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कई लड़कियों से संबंध के मामले में पाक क्रिकेटर ने मांगी माफी, PCB ने भी लगाई फटकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इमाम-उल-हक चैट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई लड़कियों से संबंध और ऑनलाइन स्कैंडल में फंसे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी इमाम-उल-हक ने सशर्त माफी मांग ली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरे मामले में पाक सलामी बल्लेबाज को फटकार लगाकर छोड़ दिया।
2 of 6
इमाम उल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और चयनकर्ता समिती के प्रमुख इंजमाम-उल-हक के भतीजे इमाम उस वक्त मुश्किल में पड़ गए थे, जब सोशल मीडिया पर किसी ने इमाम की Whatsapp चैट वायरल कर दिए थे। इन स्क्रीनशॉट्स में पाकिस्तानी खिलाड़ी कई लड़कियों से बातचीत करते उन्हें गुमराह करते नजर आ रहे थे।
3 of 6
इमाम उल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार, एक ट्विटर यूजर ने वॉट्सऐप चैट लीक किया था और इमाम पर लड़कियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया था। जो स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे, उनमें इमाम लड़कियों को 'बेबी' कहकर बुलाते और अपने बारे में बता रहे थे। एक अन्य स्क्रीनशॉट में वह एक लड़की के साथ ब्रेकअप के बारे में बात करते नजर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इमाम-उल-हक
- फोटो : सोशल मीडिया
पाक क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने सोमवार को कहा कि जो हुआ उसका इमाम को पछतावा है और उन्होंने उसके लिए माफी मांग ली है। पर हमने उन्हें साफ लफ्जों में कह दिया है कि भले ही यह उनका निजी मामला हो मगर हम उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी नैतिकता और अनुशासन के उच्चतम मानकों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
इमाम-उल-हक चैट
- फोटो : सोशल मीडिया
यह सभी घटनाएं पिछले 6 महीने की बताई जा रही थी और इनमें से कुछ बातचीत वर्ल्ड कप के दौरान होने का भी दावा किया गया था। इमाम की कथित Whatsapp चैट के जो स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे, उनमें चार लड़कियों से उनकी बातचीत बताई गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।