फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शराबी को सांप ने काटा तो नशे में धुत युवक ने किया ऐसा काम की खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Tue, 30 Jul 2019 10:39 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 30 Jul 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
drunk man bite snake into pieces in etah
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : self

वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर शराब पीकर लोगों को तरह-तरह के करतब करते हुए वीडियो खूब देखा होगा। लेकिन इस शख्स ने शराब के नशे में जो काम किया है, उसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शराब के नशे में धुत एक शख्स को जब सांप ने काटा तो गुस्से में युवक ने सांप को दांतों से चबाकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। 

drunk man bite snake into pieces in etah
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pexels.com

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई। हालांकि सांप को दांतों से चबाने के बाद युवक वहीं बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एटा जिले के असरौली गांव में रहने वाले राजकुमार के घर पर रविवार को कार्यक्रम था। 

drunk man bite snake into pieces in etah
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pexels.com

इस दौरान काफी मेहमान आए हुए थे, जिन्होंने शराब पी। तभी वहां एक सांप नजर आया। सांप को देखते ही घटनास्थल पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। तो कुछ लोग सांप को मारने पहुंच गए। नशे की हालत में राजकुमार ने सांप पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
drunk man bite snake into pieces in etah
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : self

इस दौरान सांप ने राजकुमार को काट दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर राजकुमार ने सांप को हाथ में पकड़ा और दांतों से काटकर चार टुकड़े कर दिए। राजकुमार की इस हरकत को देखकर सभी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
drunk man bite snake into pieces in etah
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pexels.com

घटना के थोड़ी देर बाद ही राजकुमार की तबीयत बिगड़ने लगी और वह वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि वह अभी अंडर ऑब्जर्वेशन है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed