फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई लड़कियों से संबंध के मामले में पाक क्रिकेटर ने मांगी माफी, PCB ने भी लगाई फटकार

Tue, 30 Jul 2019 12:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Jul 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Imam ul Haq apologises for online scandal involving multiple women, Pcb rebuked
इमाम-उल-हक चैट - फोटो : सोशल मीडिया

कई लड़कियों से संबंध और ऑनलाइन स्कैंडल में फंसे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी इमाम-उल-हक ने सशर्त माफी मांग ली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरे मामले में पाक सलामी बल्लेबाज को फटकार लगाकर छोड़ दिया।

Imam ul Haq apologises for online scandal involving multiple women, Pcb rebuked
इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और चयनकर्ता समिती के प्रमुख इंजमाम-उल-हक के भतीजे इमाम उस वक्त मुश्किल में पड़ गए थे, जब सोशल मीडिया पर किसी ने इमाम की Whatsapp चैट वायरल कर दिए थे। इन स्क्रीनशॉट्स में पाकिस्तानी खिलाड़ी कई लड़कियों से बातचीत करते उन्हें गुमराह करते नजर आ रहे थे।

Imam ul Haq apologises for online scandal involving multiple women, Pcb rebuked
इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार, एक ट्विटर यूजर ने वॉट्सऐप चैट लीक किया था और इमाम पर लड़कियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया था। जो स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे, उनमें इमाम लड़कियों को 'बेबी' कहकर बुलाते और अपने बारे में बता रहे थे। एक अन्य स्क्रीनशॉट में वह एक लड़की के साथ ब्रेकअप के बारे में बात करते नजर आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Imam ul Haq apologises for online scandal involving multiple women, Pcb rebuked
इमाम-उल-हक - फोटो : सोशल मीडिया

पाक क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने सोमवार को कहा कि जो हुआ उसका इमाम को पछतावा है और उन्होंने उसके लिए माफी मांग ली है। पर हमने उन्हें साफ लफ्जों में कह दिया है कि भले ही यह उनका निजी मामला हो मगर हम उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी नैतिकता और अनुशासन के उच्चतम मानकों का पालन करेंगे।

विज्ञापन
Imam ul Haq apologises for online scandal involving multiple women, Pcb rebuked
इमाम-उल-हक चैट - फोटो : सोशल मीडिया

यह सभी घटनाएं पिछले 6 महीने की बताई जा रही थी और इनमें से कुछ बातचीत वर्ल्ड कप के दौरान होने का भी दावा किया गया था। इमाम की कथित Whatsapp चैट के जो स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे, उनमें चार लड़कियों से उनकी बातचीत बताई गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed