फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC WTC Points Table Bangladesh jumps to 5th place after achieving historic win over New Zealand moves closer to India see points table updates

ICC WTC Points Table: न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत हासिल कर बांग्लादेश ने लगाई छलांग, भारत के करीब पहुंचा, देखें अंक तालिका

Wed, 05 Jan 2022 01:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Jan 2022 01:52 PM IST
सार

बांग्लादेश ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ मिली इस जीत ने बांग्लादेश को अंक तालिका में जबरदस्त फायदा पहुंचाया है।

विज्ञापन
ICC WTC Points Table Bangladesh jumps to 5th place after achieving historic win over New Zealand moves closer to India see points table updates
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ मिली इस जीत ने बांग्लादेश को अंक तालिका में जबरदस्त फायदा पहुंचाया है। वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से आगे हो गई है।
विज्ञापन


अंक तालिका में बांग्लादेश का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह अब तक पांचवें स्थान पर नहीं पहुंचा था। दूसरी ओर, हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम हार के बाद सातवें स्थान पर खिसक गई है। भारतीय टीम अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रही है। वह फिलहाल चौथे स्थान पर काबिज है। एशेज सीरीज जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल पहले पायदान पर काबिज है। उसके बाद श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज छठे, न्यूजीलैंड सातवें और इंग्लैंड की टीम आठवें पायदान पर है। भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन में हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में सबसे नीचे नौवें स्थान पर है। उसके पास भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट जीतकर रैंकिंग में सुधार करने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बांग्लादेश की टीम ने आठ विकेट से जीतकर न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार टेस्ट में सफलता हासिल की है। पांचवें दिन बांग्लादेशी टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 169 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह उसे जीत के लिए 40 रनों का लक्ष्य मिला। उसने दो विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की टीम 2017 के बाद पहली बार होमग्राउंड पर टेस्ट मैच हारी है। उसे पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed