{"_id":"6539f846d8789a96e6080dbd","slug":"icc-world-cup-2023-points-table-today-after-australia-vs-netherlands-odi-aus-vs-ned-match-news-in-hindi-2023-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WC Points Table: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WC Points Table: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा
Thu, 26 Oct 2023 10:55 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:55 AM IST
सार
भारतीय टीम विजयरथ पर सवार है। उसने अभी तक अपने पांचों मैच जीते हैं और इस विश्व कप में अब तक अपने सभी मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष चार में शामिल इकलौती एशियाई टीम है।
विज्ञापन
विश्व कप अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में बुधवार (25 अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ पूरी ताकत लगाकर 309 रन की बड़ी जीत दर्ज की। यह रनों के अंतर से वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी और विश्व कप की सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, एडम जम्पा ने चार विकेट लेकर नीदरलैंड की पारी को तहस-नहस कर दिया। इस बड़ी जीत के बाद कंगारू टीम के नेट रनरेट में बंपर उछाल देखने को मिला।
ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप की अंक तालिका में शीर्ष चार में अपनी जगह मजबूत कर ली है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम पांच मैचों में छह अंक के साथ चौथे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +1.142 हो गया है। यह पहले निगेटिव में था। 309 रन की बड़ी जीत ने ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में पॉजिटिव में ला दिया। अंक तालिका में पहले स्थान पर भारतीय टीम है। उसके पांच मैच में 10 अंक है। भारत का नेट रनरेट +1.353 है। दूसरी ओर, इस हार के बाद नीदरलैंड की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर फिसल गई।

डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर बढ़ाया दबाव
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पांच मैचों में आठ-आठ अंक हैं। हालांकि, नेट रनरेट के मामले में अफ्रीकी टीम कीवियों से काफी आगे है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रनरेट +2.370 और न्यूजीलैंड का +1.481 है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पांचवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान पर काफी दबाव बढ़ गया है। उसके पांच मैच में चार अंक ही है। वहीं, नेट रनरेट भी काफी नीचे -0.400 है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी मैचों में जीत हासिल करनी होगी और साथ ही नेट रनरेट में सुधार करना पड़ेगा।
जानें पिछले पांच दिनों में क्या हुआ?

| तारीख | मैच नतीजा | जगह |
| 21 अक्तूबर | श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया | लखनऊ |
| 21 अक्तूबर | दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया | मुंबई |
| 22 अक्तूबर | भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया | धर्मशाला |
| 23 अक्तूबर | अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया | चेन्नई |
| 24 अक्तूबर | दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया | मुंबई |
| 25 अक्तूबर | ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया | नई दिल्ली |
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक एक भी मैच नहीं हारा भारत
भारतीय टीम विजयरथ पर सवार है। उसने अभी तक अपने पांचों मैच जीते हैं और इस विश्व कप में अब तक अपने सभी मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष चार में शामिल इकलौती एशियाई टीम है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत का अगला मुकाबला गत विजेता इंग्लैंड के साथ 29 अक्तूबर को है। इसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और श्रीलंका से मैच खेलेगी।
भारत के अगले चार मैच
29 अक्तूबर: भारत बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)
2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई)
5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता)
12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड (बंगलूरू)

अंक तालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|
| भारत | 5 | 5 | 0 | 10 | +1.353 |
| दक्षिण अफ्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | +2.370 |
| न्यूजीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | +1.481 |
| ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 2 | 6 | +1.142 |
| पाकिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.400 |
| अफगानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.969 |
| श्रीलंका | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.048 |
| इंग्लैंड | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.248 |
| बांग्लादेश | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.253 |
| नीदरलैंड | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.902 |
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नीदरलैंड को विश्व कप में बुरी तरह हराया। उसने 309 रन से बड़ी जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी और ओवरऑल वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उसने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 275 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, ओवरऑल वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उसने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 317 रन से जीत हासिल की थी।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई।