टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भले ही 18 रन से हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन एमएस धोनी की जमकर तारीफ हो रही है। फैन्स के अलावा कई दिग्गज क्रिकेटर भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। इस बीच उनकी तारीफ करने वालों में एक नाम और जुड़ गया है। वो कोई और नहीं बल्कि दुनिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट हैं।
'आप आगे खेलेंगे या नहीं...लेकिन आपने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी के खेल और आत्मविश्वास के लिए जमकर सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आप आगे खेलेंगे या नहीं, इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन आपने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। आपका शांत स्वभाव और आत्म-विश्वास सराहनीय है।'
Not sure if you are playing on but thanks @msdhoni You have given the game so much. Always admired your calmness and self belief. #CWCUP2019 @BCCI
— Adam Gilchrist (@gilly381) July 11, 2019
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने के बावजूद भी धोनी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 116 रनों की बेहतरीन साझेदारी की, जो कि विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना। जडेजा और धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही जैकब्स और सरवन के बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।
धोनी और जडेजा की साझेदारी किसी भी विश्व कप में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी और पहली शतकीय साझेदारी थी। इससे पहले वेस्टइंडीज के रेडली जैकब्स और रामनेरश सरवन ने 13 फरवरी 2003 को पोर्ट एलिजाबेथ में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 98 रन जोड़े थे।
बता दें कि जडेजा ने 59 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। वहीं, धोनी ने 72 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए।