फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women T20 World Cup 2024 India Semi-final Qualification Scenarios Explained After NZ Beating SL Equation

Womens T20 WC: न्यूजीलैंड की जीत ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, सेमीफाइनल में पहुंचने का अब यह है समीकरण

Sun, 13 Oct 2024 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-ए में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसका नेट रन रेट +0.282 है। वहीं, श्रीलंकाई टीम विश्व कप से बाहर हो गई।

विज्ञापन
ICC Women T20 World Cup 2024 India Semi-final Qualification Scenarios Explained After NZ Beating SL Equation
महिला टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI

विस्तार

लेग स्पिनर एमिलिया केर और ऑफ स्पिनर लीग कास्पेरेक ने दो-दो विकेट लिए जिससे न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीलंका को शनिवार को पांच विकेट पर 115 रन ही बनाने दिए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की इस जीत ने भारती की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब भारत को किसी भी हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा, नहीं तो फिर उन्हें अन्य टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-ए में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसका नेट रन रेट +0.282 है। वहीं, श्रीलंकाई टीम विश्व कप से बाहर हो गई। श्रीलंकाई टीम इस साल एशियाई चैंपियन बनी थी। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर है। उसके तीन मैचों में चार अंक हैं। टीम इंडिया का नेट रन रेट +0.576 है। ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में तीन जीत और +2.786 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। भारत का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से तो न्यूजीलैंड का पाकिस्तान से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC Women T20 World Cup 2024 India Semi-final Qualification Scenarios Explained After NZ Beating SL Equation
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
भारत अगर अपना अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से जीतता है और न्यूजीलैंड भी पाकिस्तान को हरा देता है तो नेट रन रेट का खेल होगा। ऐसे में भारत को अच्छे अंतर से जीतना होगा और यह भी मनाना होगा कि कीवी टीम पाकिस्तान को ज्यादा अंतर से नहीं हराए। वहीं, भारत अगर ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है और न्यूजीलैंड पाकिस्तान को हराने में कामयाब होता है तो कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। कीवी टीम के हारने पर और भारत के ऑस्ट्रेलिया से जीतने पर टीम इंडिया अपने आप सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 14 अक्तूबर और भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 13 अक्तूबर को खेला जाएगा।

ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
  • अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को 61 रन या उससे अधिक से हरा देता है (यह मानते हुए कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए हैं) तो भारत अपने आप ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई हो जाएगा।
  • अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा देता है, तो उन्हें नेट रन रेट (दोनों मामलों में पहली पारी का स्कोर 150 मानते हुए) पर आगे रहने के लिए उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत का अंतर 37 रन से अधिक न हो।
  • अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है और हार का अंतर 16 रन से कम है (151 रन का लक्ष्य मानकर) तो भारत का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से आगे रहेगा।
  • हालांकि, इसका मतलब यह होगा कि न्यूजीलैंड पाकिस्तान पर एक रन की जीत भी दर्ज करता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो जाएगी। 
विज्ञापन

श्रीलंका ने टॉस जीत पर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके तरफ से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 41 गेंद पर 35 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से केर ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट जबकि कास्पेरेक ने 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ऑफ स्पिनर ईडन कार्सन ने 17 रन देकर एक विकेट लिया। श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज विष्मी गुणरत्ने (15 गेंद पर आठ रन) का विकेट चौथे ओवर में गंवा दिया।

ICC Women T20 World Cup 2024 India Semi-final Qualification Scenarios Explained After NZ Beating SL Equation
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
इसके बाद चमारी और हर्षिता समरविक्रम (29 गेंद पर 18 रन) ने अगले 10 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया, लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी से टीम पर दबाव बढ़ा। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 60 गेंद पर 48 रन की साझेदारी की। इन दोनों के दो रन के अंदर आउट हो जाने के बाद कविशा दिलहारी (10), नीलाक्षी डिसिल्वा (नाबाद 14) और अमा कंचना (नाबाद 10) के प्रयासों से श्रीलंका तिहरे अंक में पहुंच पाया। न्यूजीलैंड ने 15 अतिरिक्त रन दिए जिससे श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed