{"_id":"5e5ce2058ebc3ec551202235","slug":"icc-women-s-t20-world-cup-siriwardene-sets-up-sri-lanka-s-victory-in-her-final-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's T20: बांग्लादेश पर श्रीलंका की जीत में शशिकला श्रीवर्देना चमकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's T20: बांग्लादेश पर श्रीलंका की जीत में शशिकला श्रीवर्देना चमकी
Mon, 02 Mar 2020 04:08 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 02 Mar 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशिकला श्रीवर्देना ने अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका ने सोमवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया। श्रीवर्देना (16 रन पर चार विकेट) के विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और अचिनी कुलसूर्या के दो विकेट के सामने बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 91 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा संजीदा इस्लाम (13) और फरगाना हक (13) ही दोहरे अंक में पहुंच सकी। श्रीलंका ने इसके जवाब में हसिनी परेरा की नाबाद 39 और कप्तान चामरी अटापट्टू की 30 रन की पारी की बदौलत 27 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 92 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
हसिनी और अटापट्टू ने पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी भी की। श्रीवर्देना का यह प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 17 साल तक श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।
विज्ञापन