फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc u19 world cup west indies beats kenya by 222 runs

ICC U19 WC: कैरीबियाई आंधी में उड़ी केन्या, अथानजा ने खेली तूफानी 116 रन की पारी

Sun, 21 Jan 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
icc u19 world cup west indies beats kenya by 222 runs
एलिक अथानजा - फोटो : cricinfo
एलिक अथानजा के नाबाद 116 रन की बदौलत वेस्टइंडीज ने केन्या को 222 रन की करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर कैरीबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 318 रन का अंबार खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की ओर से अथानजा के अलावा किमानी मिलियस ने भी 60 और नईम यंग ने 57 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, केन्या की ओर से मैच में अवीत देसाई ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


319 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केन्या के बल्लेबाज कैरीबियाई गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और महज 96 रन पर ही ढेर हो गई। केन्या की ओर से सबसे ज्यादा ओपनर अमन गांधी (37) ने बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की ओर से स्पिनर भास्कर यादराम ने 18 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं, जीवर रॉयल ने भी धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले अथानजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed