{"_id":"61f4f78d85c4a11cee4523ae","slug":"icc-u19-wc-aaradhya-yadav-replaces-vasu-vats-in-india-squad-before-bangladesh-clash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC U19 WC: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC U19 WC: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह खिलाड़ी
Sat, 29 Jan 2022 01:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:45 PM IST
सार
बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्रटर फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज वासू वत्स की जगह आराध्य यादव को टीम में शामिल किया गया है। वासू मांसपेशियों में खिंचाव के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
अंडर-19 टीम भारत
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-19 विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज वासू वत्स मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह आराध्य यादव को टीम में शामिल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने आराध्या यादव को भारत की टीम में वासु वत्स को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
आईसीसी ने अपने बयान में कहा "टीम में बदलाव के लिए इवेंट तकनीकी समिति की मंजूरी की आवश्यकता होती है। इसके बाद ही दूसरे खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में जोड़ा जा सकता है।" इवेंट तकनीकी समिति में अध्यक्ष क्रिस टेटली बेन शामिल हैं।
आराध्य यादव खेलेगें पहला मैच
तेज गेंदबाज वासू वत्स की जगह टीम में शामिल किए गए आराध्य यादव ने टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेला है। आयरलैंड के खिलाफ लीग मैच से पहले छह भारतीय खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आराध्य भी इन छह खिलाड़ियों में शामिल थे। इसके बाद बीसीसीआई ने पांच खिलाड़ियों को इनकी जगह टीम में शामिल होने के लिए भेजा था। इसमें अभिषेक पोरेल (बंगाल), उदय सहारन (पंजाब), रिशिथ रेड्डी (हैदराबाद), अंश गोसाई (सौराष्ट्र) और पीएम सिंह राठौर (राजस्थान) शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी खिलाड़ी कोरोना से ठीक हुए
भारतीय टीम के कप्तान यश धुल समेत पांच खिलाड़ी कोरोना महामारी से उबर चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए मौजूद रहेंगे। संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों में कप्तान यश धुल, आराध्य यादव, उपकप्तान शेख रशीद, वासु वत्स और सिद्धार्थ यादव शामिल थे।
पिछले दो मैचों में निशांत सिंधु ने टीम की कमान संभाली थी और अब सिंधु संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युगांडा के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच के बाद सिंधु की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह नॉकआउट मैचों के लिए टीम के साथ मौजूद नहीं रहेंगे।