फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC test rankings: Rohit Sharma enters into the top 10 to a career-best eighth position, ashwin moves to 3rd position

ICC Test Rankings: रोहित-अश्विन का दबदबा, 'हिटमैन' करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

Sun, 28 Feb 2021 03:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Feb 2021 03:03 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित ने पिछली चार पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 278 रन बनाए हैं वहीं अश्विन एक पांच विकेट हॉल के साथ 15 विकेट चटका चुके हैं।

विज्ञापन
ICC test rankings: Rohit Sharma enters into the top 10 to a career-best eighth position, ashwin moves to 3rd position
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़े बदलाव हुए हैं। अहमदाबाद टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को बड़ा फायदा हुआ है। 

विज्ञापन


रोहित शर्मा छह स्थान की छलांग के साथ अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए है। वे 742 अंकों के साथ अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शीर्ष पर काबिज हैं। शीर्ष दस में भारत के कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा दो स्थानों के नुकसान के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

 

टॉप 3 में रविचंद्रन अश्विन

ICC test rankings: Rohit Sharma enters into the top 10 to a career-best eighth position, ashwin moves to 3rd position
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

बात करें गेंदबाजों की तो भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लंबी छलांग लगाई है। अश्विन अब चार स्थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अश्विन के अब 823 अंक हो गए हैं। उनके और दूसरे स्थान पर मौजूद कीवी तेज गेंदबाज नील वैग्नर के बीच में अब सिर्फ दो अंकों का फासला रह गया है। अन्य रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को क्रमशः तीन और एक स्थान का नुकसान हुआ है। एंडरसन छठे तो ब्रॉड सातवें स्थान पर लुढ़क गए हैं। इनके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एक स्थान की नुकसान के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 



बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसके बाद भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित ने पिछली चार पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 278 रन बनाए हैं वहीं अश्विन एक पांच विकेट हॉल के साथ 15 विकेट चटका चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed