फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC t20 world cup, IND vs NZ: Hardik Pandya bowling stiffness free a welcome sign ahead of NZ game

IND vs NZ: प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए हार्दिक की गेंदबाजी अहम, फिर से देना होगा फिटनेस टेस्ट

Thu, 28 Oct 2021 05:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 Oct 2021 05:42 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्याने बुधवार को दुबई आईसीसी अकादमी के मैदान में फिटनेस टेस्ट पास करने के साथ ही गेंदबाजी में भी हाथ आजमाए। हार्दिक ने 15 मिनट तक गेंदबाजी की और उसके बाद फिटनेस ड्रिल में शामिल हुए। 

विज्ञापन
ICC t20 world cup, IND vs NZ: Hardik Pandya bowling stiffness free a welcome sign ahead of NZ game
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले थोड़ी राहत मिली है। टीम के स्टार अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है, जिसके बाद उनसे थोड़ी उम्मीदें भी बढ़ी हैं। हार्दिक ने बुधवार को दुबई आईसीसी अकादमी के मैदान में फिटनेस टेस्ट पास करने के साथ ही गेंदबाजी में भी हाथ आजमाए। हार्दिक ने 15 मिनट तक गेंदबाजी की और उसके बाद फिटनेस ड्रिल में शामिल हुए। 

विज्ञापन


हालांकि के न्यूजीलैंड खिलाफ मैच में टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती, खासकर हार्दिक पांड्या के प्लेइंग XI में चयन को लेकर। यही कारण है कि मैनेजमेंट ने हार्दिक का एक और फिटनेस टेस्ट करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हार्दिक का शुक्रवार को एक और फिटनेस टेस्ट होगा और इसके बाद ही उन्हें अंतिम एकादश में रखने का निर्णय लिया जाएगा। पांड्या को इस टेस्ट के दौरान 3-4 ओवर की गेंदबाजी करनी होगी और इस दौरान उनपर करीब से नजर रखी जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

  
 

पहले प्रैक्टिस सत्र में दिखा बदलाव

समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया कि हार्दिक के साथ गेंदबाजी में पहले दिक्कत यह होती थी कि उनकी पीठ की मांसपेशियां खींच जाती थी लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा, 'अगर आप आईपीएल में भी देखें तो उन्होंने शुरुआत में नेट्स में गेंदबाजी की थी लेकिन उनकी मांसपेशियां में खिंचाव होने लगा और इसी वजह से उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक मुकाबले में आराम करना पड़ा था। लेकिन बुधवार को उन्होंने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी की और कुछ पुल शॉट्स भी लगाए जिसमें उन्हें कोई परेशानी नहीं दिखी। ऐसे में हमें उम्मीद है कि वह अपने कप्तान को गेंदबाजी में विकल्प दे पाएंगे।'

हार्दिक से खुद कप्तान विराट कोहली को भी काफी उम्मीदें हैं और यह बात वह खुद पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच से एक दिन पहले कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि हार्दिक हमें छठे नंबर पर वह मजबूती देते हैं और रातोंरात उनका विकल्प ढूंढना इतना आसान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed