ICC T20 World Cup: श्रीलंकाई दल में शामिल हुए पांच नए खिलाड़ी, 23 सदस्यीय टीम शनिवार को जाएगी ओमान
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड में पांच नए खिलाड़ियों को जोड़ा है। दुबई और ओमान में इसी महीने से शुरू होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका ने शुक्रवार को नए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड में पांच नए खिलाड़ियों को जोड़ा है। दुबई और ओमान में इसी महीने से शुरू होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका ने शुक्रवार को नए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।
श्रीलंकाई चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिए पाथुम निसंका, मिनोद भानुका, अशेन बंडारा, लक्षण संदकन और रमेश मेंडिस को स्क्वॉड में शामिल किया है, जिसके बाद श्रीलंका के स्क्वॉड में कुल 23 खिलाड़ी हो गए हैं।
Sri Lanka Cricket’s Selection Committee included 05 more additional players to join the Sri Lanka squad taking part in the ICC Men’s #T20WorldCup 2021.
विज्ञापन विज्ञापन
Pathum Nissanka
Minod Bhanuka
Ashen Bandara
Lakshan Sandakan
Ramesh Mendishttps://t.co/EvtKitqovD— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) October 1, 2021
हालांकि पुराने दल में एक बदलाव भी हुआ है, लाहिरू मदुषणका जो पहले मुख्य स्क्वॉड में शामिल थे, वह अब चोट की वजह से अब टीम के साथ नहीं जाएंगे।
गौरतलब है कि श्रीलंका ने इससे पहले 12 सितंबर को 15 सदस्यीय दल और चार रिज़र्व खिलाड़ियों के नाम का एलान किया था। इसकी अगुवाई दासुन शनाका के हाथों में दी गई है।
बता दें कि श्रीलंका की टीम ओमान के लिए शनिवार को रवाना होगी। उनका पहला मुकाबला नामीबिया के साथ 18 अक्तूबर को होगा।