फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC t20 world cup 2021: Ravichandran Ashwin back in T20I team after four years, Kuldeep yadav, shikhar dhawan and yuzvendra chahal excluded

बड़ा फैसला: धवन, चहल और कुलदीप को टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं मिली जगह, अश्विन की सरप्राइज एंट्री

Thu, 09 Sep 2021 02:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Sep 2021 02:10 PM IST
सार

भारतीय टीम के 15 सदस्यीय दल में छह फुल टाइम स्पिनरों को रखा गया है जबकि सिर्फ तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है। इसमें सबसे हैरान करने वाला नाम है रविचंद्रन अश्विन का। भारत के इस अनुभवी ऑफ स्पिनर की चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन
ICC t20 world cup 2021: Ravichandran Ashwin back in T20I team after four years, Kuldeep yadav, shikhar dhawan and yuzvendra chahal excluded
रविचंद्रन अश्विन

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। यूएई और ओमान में होने वाले इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा बुधवार को कर दी। इसके अलावा कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए तीन स्टैंड बॉय खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। हालांकि बीसीसीआई द्वारा जारी खिलाड़ियों की इस सूची में कई चौंकाने और हैरान करने वाले फैसले किए गए हैं। 

विज्ञापन


आठ गेंदबाजों में पांच स्पिनर
भारतीय टीम के 15 सदस्यीय दल में पांच फुल टाइम स्पिनरों को रखा गया है जबकि सिर्फ तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है। इसमें सबसे हैरान करने वाला नाम है रविचंद्रन अश्विन का। भारत के इस अनुभवी ऑफ स्पिनर की चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। उन्होंने जुलाई 2017 के बाद से कोई भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल सीजन के प्रदर्शन का मिला इनाम
अश्विन भले ही टेस्ट क्रिकेट में भारत के मॉडर्न डे स्पिन दिग्गज हैं लेकिन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 46 मैचों में अब तक सिर्फ 52 विकेट चटकाए हैं। हालांकि अश्विन ने पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 15 विकेट चटकाए थे। ऐसे में उनको टीम में शामिल करना एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है, वो भी यूएई में जहां के स्टेडियम बड़े होते हैं। 


इन तीन खिलाड़ियों को नहीं मिली टीम में जगह
अश्विन के अलावा तीन ऐसे नाम भी हैं जिन्हें टीम में जगह नहीं मिली है और जिसने सभी को चौंकाया है। इसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी पर चयनकर्ताओं ने भरोसा नहीं जताया है। आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के 35 वर्षीय धवन हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान भी थे। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 66 पारियों में करीब 28 की औसत से 1759  रन बनाए हैं। 

विश्वकप के लिए ऐसी है भारतीय टीम
बात करें कुलदीप-चहल की स्पिन जोड़ी की तो इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है। हालांकि धोनी की मेंटरशिप के बावजूद दोनों खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने भरोसा नहीं जताया है। टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी को जगह मिली है। स्टैंड बॉय खिलाड़ी के तौर पर श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed