फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC t20 world cup 2021 IND vs AFG Records made and broken in match against Afghanistan

IND vs AFG: रोहित-राहुल ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, टी-20 में चौथी बार शतकीय साझेदारी की, देखिए पांच दिलचस्प आंकड़े

Thu, 04 Nov 2021 09:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Nov 2021 09:20 AM IST
सार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद वापसी कर रही टीम इंडिया ने अबू धाबी के स्टेडियम शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दमदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 140 रन जोड़े।

विज्ञापन
ICC t20 world cup 2021 IND vs AFG Records made and broken in match against Afghanistan
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। सुपर 12 स्टेज के ग्रुप बी मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर जोरदार वापसी की। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद वापसी कर रही टीम इंडिया ने अबू धाबी के स्टेडियम शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दमदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 140 रन जोड़े। भारत की शानदार जीत के साथ ही मैच में कई रिकार्ड्स भी बने, आइए जानते हैं उन दिलचस्प आंकड़ों के बारे में।  

विज्ञापन

1. इस विश्व कप में पहली बार किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर किया। भारत ने आज अफगानिस्तान के खिलाफ 210/2* रन बनाए। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ने शारजाह में स्कॉटलैंड के खिलाड़ 190/4 का स्कोर किया था। 

इस विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर

  • 210/2* भारत खिलाफ अफगानिस्तान, अबू धाबी
  • 190/4 अफगानिस्तान खिलाफ स्कॉटलैंड, शारजाह
  • 189/2 पाकिस्तान खिलाफ नामीबिया, अबू धाबी
  • 181/7 बांग्लादेश खिलाफ पापुआ न्यू गिनी, मस्कट


2. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना दूसरा बड़ा स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218/4 रन बनाए थे जो आज भी उसका सर्वाधिक स्कोर है। 

ओवरऑल टी-20 विश्व कप में भारत का सर्वाधिक स्कोर

  • 218/4 खिलाफ इंग्लैंड, डरबन, 2007
  • 210/2 खिलाफ अफगानिस्तान, अबू धाबी, 2021
  • 192/2 खिलाफ वेस्टइंडीज, मुंबई, 2016
  • 188/5 खिलाफ ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007
  • 186/5 खिलाफ दक्षिण अफ्रीका, ग्रोस आइलेट, 2010


3. रोहित और राहुल ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। दोनों ने यहां 140 रन जोड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था, दोपनो ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 136 रन की साझेदारी की थी।  

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी

  • 140: रोहित-राहुल बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी 2021 
  • 136: सहवाग-गंभीर बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
  • 106: रोहित-कोहली बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर 2014 
  • 100: रोहित-कोहली बनाम बांग्लादेश, मीरपुर 2014


4. रोहित और राहुल के बीच चौथी बार शतकीय साझेदारी हुई है। सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम है। 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी 

  • बाबर-रिजवान: 5 बार 
  • रोहित-धवन: 4 बार 
  • गुप्टिल-विलियमसन: 4 बार 
  • रोहित-राहुल: 4 बार 
5. रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 12वीं बार किसी भी बल्लेबाज के साथ शतकीय साझेदारी की। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed