फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC ने तय की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने की उम्र, ये हैं सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पांच खिलाड़ी

Fri, 20 Nov 2020 07:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Nov 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
ICC set age for debut in international cricket, these are the five youngest players to make international debut
कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर - फोटो : Amar Ujala

क्रिकेट की बेहतरी और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने उम्र को लेकर बड़ा बदलाव किया है। आईसीसी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर क्रिकेटरों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने की उम्र निर्धारित कर दी है। नए नियम के मुताबिक अब अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेटर बनने के लिए खिलाड़ी की उम्र 15 साल होनी जरूरी है। जबकि इससे पहले उम्र को लेकर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं थी। लेकिन अब जब नियम में बदलाव हो चुका है तो आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने सबसे कम उम्र में डेब्यू किया।

ICC set age for debut in international cricket, these are the five youngest players to make international debut
हसन रजा - फोटो : Social Media

हसन रजा:
पुराने नियम के अनुसार पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन रजा सबसे उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले क्रिकेटर हैं। 1982 में जन्में रजा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 अक्तूबर 1996 को डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 14 साल 237 दिन थी। उन्होंने तब 48 गेंदों में 27 रन बनाए थे। रजा ने अपने करियर में 10 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 26 की औसत से 235 रन बनाए थे।

ICC set age for debut in international cricket, these are the five youngest players to make international debut
मुश्ताक मोहम्मद - फोटो : cricket monthly website

मुश्ताक मोहम्मद:
सबसे युवा क्रिकेटरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी पाकिस्तान के ही क्रिकेटर हैं। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मुश्ताक मोहम्मद ने 15 साल 124 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। मुश्ताक ने अपने करियर में 57 मुकाबलों की 100 पारियों में 39 की औसत से 3643 रन बनाए थे और 79 विकेट भी अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC set age for debut in international cricket, these are the five youngest players to make international debut
मोहम्मद शरीफ - फोटो : Social media

मोहम्मद शरीफ:
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद शरीफ। उन्होंने 15 साल 128 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। शरीफ ने अपने करियर में 10 मैचों की 20 पारियों में 122 रन बनाए और 14 विकेट लिए।

विज्ञापन
ICC set age for debut in international cricket, these are the five youngest players to make international debut
AAQIB JAVED

आकिब जावेद:
कम उम्र डेब्यू के मामले में चौथे स्थान पर भी पाकिस्तान के ही क्रिकेटर का नाम है। आकिब जावेद ने 16 साल 189 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण किया था। उन्होंने अपने करियर में 22 मुकाबले खेले, जिसमें 101 रन बनाए और 54 विकेट भी लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed