{"_id":"5f81beb13e9e3e398d68b099","slug":"5-weirdest-birth-customs-happen-around-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में संभालकर रखी जाती है नवजात बच्चे की नाल, जानिए ऐसे अजीबोगरीब रिवाज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में संभालकर रखी जाती है नवजात बच्चे की नाल, जानिए ऐसे अजीबोगरीब रिवाज
किसी भी परिवार में बच्चे का जन्म होना खुशियों से भरा होता है। हालांकि, लोगों में इस खास मौको को मनाने का अंदाज भी अलग-अलग तरह का होता है। दुनियाभर के कई समुदायों में बच्चे का जन्म होने पर अजीबोगरीब रस्में निभाई जाती हैं। इन रस्मों को मनाने वाले लोग विकसित देशों में भी हैं। ऐसी मान्यता है कि रस्मों को निभाने से बच्चे को आने वाली सारी परेशानियों से बचाया जा सकता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
चीन में बच्चे का जन्म होने के बाद मां को पूरे 30 दिन तक परिवार से अलग रहना होता है। इन 30 दिनों तक नई मां ना ही घर से बाहर निकल सकती है और ना ही कच्चे फल खा सकती है। इतना ही नहीं नई मां को नहाने की भी मनाही होती है। चीनी भाषा में इस महीने को Zuo yuezi कहते हैं। बता दें कि चीन में इस रस्म का इतिहास लगभग 2000 साल से भी अधिक पुराना है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Instagram
इंडोनेशिया के द्वीप बाली में भी बच्चे का जन्म होने पर एक बहुत अजीबोगरीब रस्म निभाई जाती है। इस रस्म के मुताबिक, बच्चे को पहले 3 महीने जमीन को छूने भी नहीं देना है और किसी तरह से जमीन के संपर्क में भी नहीं आना है। ऐसे में मां बच्चे को पूरे समय गोद में या बिस्तर पर रखे रहती है। इस रस्म को लेकर मान्यता ये है कि जमीन से दूर रखकर बच्चे का दूसरी दुनिया से संपर्क बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नाइजीरिया और घाना में मां की गर्भनाल जो बच्चे से जुड़ी होती है, उसके लिए शोक मनाने का रिवाज है। अफ्रीकन देशों में प्लेसेंटा यानी गर्भनाल को बच्चे का जुड़वा भाई या बहन माना जाता है और बाकायदा पूरी रस्मों के साथ उसे दफनाया जाता है। दफनाने की प्रक्रिया एक पेड़ के नीचे होता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जापान में भी बच्चे की गर्भनाल का बहुत महत्व है। यहां मान्यता है कि गर्भनाल एक मां से जुड़ा प्रतीक है। ऐसे में इसे सम्मान मिलना चाहिए। इसी वजह से बच्चे के जन्म होने के बाद गर्भनाल को फेंका नहीं जाता है, बल्कि लाख के डिब्बों में सहेजकर रखा जाता है। जापानी भाषा में इसे heso-no-o यानी पेट की पूंछ कहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।