खुशखबरीः भारत में होगा अगला टी-20 वर्ल्ड कप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में क्रिकेट खेल से बढ़कर माना जाता है। पूरी दुनिया इस बात से वाकिफ है कि दूसरे देश की तुलना भारत में क्रिकेट के सबसे ज्यादा प्रशंसक है।
205-16 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी ने एक अहम फैसला लिया है। जिससे न सिर्फ बीसीसीआई बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी दोनों की खुशी कई गुना बढ़ जाएगी।
दुबई स्थित अपने हेडक्वार्टर में आईसीसी ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2015-16 का आयोजन भारत में किया जाएगा।
मार्च माह से शुरू होगा टी-20 वर्ल्ड कप
आईसीसी का कहना है कि भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2015-16 में मार्च और अप्रैल दो माह के भीतर होंगे। इन मैचों को 11 मार्च से 3 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि पहला वर्ल्ड कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। इसमें फाइनल मैच में टीम इंडिया ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। भारत टी-20 वर्ल्ड कप का पहला विजेता है।
हर दो साल में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी मैच 2014 में बांग्लादेश में खेला गया था। जिसमें फाइनल मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।