ICC Rankings: विराट-रोहित का जलवा बरकरार, एंडरसन की टेस्ट टॉप-10 में वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके सहयोगी रोहित शर्मा ने आज जारी हुई आईसीसी वन-डे रैंकिंग में क्रमश: पहली और दूसरी पोजिशन बरकरार रखी है। ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन स्टीव स्मिथ भी टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज के रूप में स्थापित हैं जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली और फिर उनके हमवतन मार्नस लाबुशाने का नाम आता है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चौथे और पाकिस्तान के स्टाइलिश बल्लेबाज बाबर आजम पांचवें नंबर पर हैं।
🚨 James Anderson back in the top 10 🚨
After bagging his record 600th victim and 29th five-for in the third #ENGvPAK Test, Anderson has moved up six places in the @MRFWorldwide ICC Test Rankings for bowlers 🔥 pic.twitter.com/b58ydPYf0N— ICC (@ICC) August 26, 2020विज्ञापन
600 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की भी बॉलर्स टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के स्पीड स्टार पैट कमिंस पहले पायदान पर मौजूद हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरे नंबर पर आ गए हैं, उनके बाद न्यूजीलैंड के नील वैगनर और फिर टिम साउदी का नाम है। टॉप-10 रैंकिंग में भारत के जसप्रीत बुमराह नौवें क्रम पर हैं।
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच तीसरे स्थान पर हैं। एकदिवसीय गेंदबाजों की सूची में भारत के जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान टी-20 गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। टीम रैंकिंग में भारत वन-डे फॉर्मेट में दूसरे जबकि टेस्ट और टी-20 दोनों में तीसरे स्थान पर हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ साउथैम्पटन में ड्रॉ हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट में 267 रन की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के जैक क्राउली टेस्ट रैंकिंग में 53 स्थान की छलांग के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ 28वें पायदान पर पहुंच गए हैं। क्राउली ने सीरीज की शुरुआत 95वें स्थान से की थी, लेकिन में 320 रन की बदौलत वह सिर्फ आठ टेस्ट के बाद बेन स्टोक्स, जो रूट और जोस बटलर के बाद इंग्लैंड के चौथे शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं।
तीसरे टेस्ट में 152 रन बनाने वाले बटलर भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 637 रेटिंग अंक के साथ 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट नहीं खेलने वाले बेन स्टोक्स ऑलराउंडरों की सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर शीर्ष पर हैं।