फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings: Englishman Dawid Malan becomes number one t20i batsman

बाबर की कुर्सी छीनकर नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बने मलान, टॉप-10 में ये दो भारतीय खिलाड़ी

Wed, 09 Sep 2020 02:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 09 Sep 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
ICC Rankings: Englishman Dawid Malan becomes number one t20i batsman
डेविड मलान - फोटो : ट्विटर

ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने इंग्लैंड के डेविड मलान ने पाकिस्तान के नवनियुक्त कप्तान बाबर आजम को पछाड़ा है, जो एक पॉइंट की गिरावट के साथ 869 रेटिंग अंक पर आ गए हैं, जबकि चार अंकों की उछाल के साथ यह इंग्लिश बल्लेबाज 877 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया का नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बन गया।

विज्ञापन

 



50 मैच के बाद विराट से तुलना
बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर उतरने वाले मलान ने अब तक 16 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 48.71 की औसत से 682 रन बनाए हैं। इसमें एक नाबाद शतक भी शामिल है। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज को जेसन रॉय और बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नियमित तौर पर खेलने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगभग 50 की औसत से रन बनाने के बावजूद मलान की टीम में जगह पक्की नहीं है। मलान ने कहा, 'मैं जिस तरह का खिलाड़ी हूं, मुझे यह जानना पसंद है कि टीम में मेरी स्थिति क्या है इसलिए मैंने कहा था कि जब आप सीरीज में खेलते हो तो आपको पता होता है कि आपको क्या करना है।' क्रिकइन्फो के अनुसार उन्होंने कहा, 'भले ही आंकड़े कुछ कहते हों लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं विराट कोहली या अन्य खिलाड़ियों के करीब भी हूं। जब मैं 50 मैच खेल लूं तो उनसे मेरी तुलना कुछ हद तक की जा सकती है।'

टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में स्पिनर्स का बोल-बोला है। टॉप-10 में ऑस्ट्रेलियाई केन रिचर्डसन ही एकमात्र पेसर हैं। नंबर एक और दो पायदान पर अफगानियों का कब्जा है। लेग स्पिनर राशिद खान 736 तो उनके पीछे मुजीब-उर-रहमान 730 रेटिंग अंक के साथ मजबूती से जमे हैं। पेसर रिचर्डसन के अलावा तीसरे और पांचवें क्रम पर एश्टन एगर और एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आठवें और नौवें क्रम पर इमाद वसीम और शोएब खान पाकिस्तानी झंडा थामे हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली है।
 

टॉप-5 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भी कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्वेल ने जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स को पछाड़कर ताजा रैंकिंग में दूसरी पोजिशन हासिल की है। नंबर एक अफगानिस्तान के मोहब्बद नबी हैं, नंबर एक और दो के बीच 74 रेटिंग अंक का बड़ा फासला है। चौथे नंबर पर स्कॉटलैंड के रिचर्ड बेरिंगटन और पांचवें में आयरलैंड के गैरेथ डेनली हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed