फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc rankings: deepti sharma reaches on second position of odi bowlers rankings know smriti mandhana ranking

ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची दीप्ति शर्मा, मंधाना को बल्लेबाजों की रैंकिंग में नुकसान

Tue, 29 Oct 2024 04:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Oct 2024 04:14 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी घरेलू सीरीज में दीप्ति ने अपनी घातक गेंदबाजी से दो विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 3.42 का रहा। आज दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है।

विज्ञापन
icc rankings: deepti sharma reaches on second position of odi bowlers rankings know smriti mandhana ranking
दीप्ति शर्मा - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय टीम की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। मंगलवार को आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में वह दो स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। शीर्ष पर 770 अंकों के साथ इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन हैं। 
विज्ञापन

घातक गेंदबाजी का मिला दीप्ति को फायदा
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी घरेलू सीरीज में दीप्ति ने अपनी घातक गेंदबाजी से दो विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 3.42 का रहा। आज दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार इस स्थान पर पहुंची दीप्ति
27 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया था। अब उन्होंने वनडे सीरीज में अपना दम दिखाया है। इसका फायदा उन्हें आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है। दीप्ति पहली बार अपने करियर में आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची हैं। 
विज्ञापन

शीर्ष 10 के अलावा हुए ये बदलाव
शीर्ष 10 के अलावा भी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में कुछ बदलाव हुए हैं।  न्यूजीलैंड की ली ताहुहू तीन पायदान के फायदे के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं। अमेलिया केर 13वें और कप्तान सोफी डिवाइन नौ स्थानों के फायदे के साथ 30वें पायदान पर पहुंच गई हैं।  

मंधाना को हुआ नुकसान
स्मृति मंधाना को बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में तगड़ा झटका लगा है। वह एक स्थान के नुकसान के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई हैं। उनके खाते में 705 अंक हैं। वहीं, कीवी टीम की कप्तान सोफी डिवाइन तीन स्थानों के फायदे के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed