फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Player of the Month for December announced. Ajaz Patel won the awards for his historic achievement

ICC Player of the Month: भारत के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज को मिला बड़ा इनाम, मयंक-स्टार्क को छोड़ा पीछे

Mon, 10 Jan 2022 04:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 10 Jan 2022 04:28 PM IST
सार

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल को आईसीसी की तरफ से बड़ा इनाम मिला है। भारतीय मूल के 33 वर्षीय कीवी स्पिनर को साल 2021 के दिसंबर माह का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

विज्ञापन
ICC Player of the Month for December announced. Ajaz Patel won the awards for his historic achievement
एजाज पटेल - फोटो : twitter@BLACKCAPS

विस्तार

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल को आईसीसी की तरफ से बड़ा इनाम मिला है। भारतीय मूल के 33 वर्षीय कीवी स्पिनर को साल 2021 के दिसंबर माह का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। इस मामले में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा।   

विज्ञापन


एजाज ने पिछले महीने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे मैच में एक पारी में 10 विकेट चटकाकर इतिहास रचा था। वह यह कारनामा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के जिमी लेकर और भारत के अनिल कुंबले के बाद दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे। उन्होंने दिसंबर में इकलौता टेस्ट मैच मुंबई में खेला था जहां दोनों पारियों में मिलाकर 16।07 की औसत से 14 विकेट झटके थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी वोटिंग एकडेमी के मेंबर जेपी डुमिनि ने पटेल के चयन पर कहा, 'एजाज ने जो किया वह कमाल था। अकेले एक पारी में 10 विकेट हर रोज नहीं चटकाए जाते। इस उपलब्धि को तो सालों याद किया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed