फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC launches tender process for media rights starting in 2024 for icc tournaments; For the first time ever, men’s and women’s rights will be sold separately

ICC Media Rights: पहली बार अलग-अलग बिकेंगे पुरुष-महिला टूर्नामेंट्स के मीडिया राइट्स, 22 इवेंट्स पर लगेगी बोली

Fri, 17 Jun 2022 08:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jun 2022 08:59 PM IST
सार

आईसीसी ये बोली पुरुषों के वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और महिलाओं के वर्ल्ड कप समेत तमाम आईसीसी टूर्नामेंट्स के प्रसारण अधिकार के लिए करवा रहा है। पहले ये अधिकार स्टार के पास था। अब नए क्रिकेटिंग साइकिल के लिए बोली लगेगी।

विज्ञापन
ICC launches tender process for media rights starting in 2024 for icc tournaments; For the first time ever, men’s and women’s rights will be sold separately
आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के तर्ज पर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भी मीडिया अधिकारों के लिए नीलामी कराने का फैसला लिया है। पहली बार पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट्स के मीडिया अधिकारों के लिए अलग-अलग बोली लगेगी। पहले एक क्रिकेटिंग साइकिल में पुरुष और महिला टूर्नामेंट्स के मीडिया राइट्स के लिए एकसाथ बोली लगती थी।
विज्ञापन

आईसीसी ये बोली पुरुषों के वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और महिलाओं के वर्ल्ड कप समेत तमाम आईसीसी टूर्नामेंट्स के प्रसारण अधिकार के लिए करवा रहा है। पहले ये अधिकार स्टार के पास था। अब नए क्रिकेटिंग साइकिल के लिए बोली लगेगी। इसकी शुरुआत 2024 से होगी। नीलामी में हिस्सा लेने वाली कंपनियों पुरुषों के 16 आईसीसी टूर्नामेंट्स और महिलाओं के छह आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए अलग-अलग बोली लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC launches tender process for media rights starting in 2024 for icc tournaments; For the first time ever, men’s and women’s rights will be sold separately
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : social media
ये 16 आईसीसी मेन्स इवेंट्स आठ सालों में और छह महिला इवेंट्स चार सालों में खेले जाएंगे। इसमें पुरुषों के कुल मिलाकर 362 मैच और महिलाओं के 103 मैच होंगे। ये मैच सीनियर लेवल के क्रिकेट टूर्नामेंट्स के हैं। पुरुष और महिला अंडर 19 वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप मैच टेंडर का हिस्सा होंगे, लेकिन इनकी अलग से बोली लगेगी। इसके लिए आईसीसी ने 20 जून तक टेंडर (आईटीटी) जारी करने का फैसला लिया है। पहला आईटीटी इंडियन मार्केट के लिए होगा। इसमें छह पैकेज होंगे जो कि सिर्फ टीवी, सिर्फ डिजिटल और संयुक्त रूप से दोनों के लिए हैं। 
विज्ञापन

आईसीसी ने एक बयान में कहा- इच्छुक पार्टियों को पुरुष इवेंट्स के पहले चार साल के लिए बोली जमा करनी होगी। हालांकि, उनके पास आठ साल के पार्टनरशिप के तर्ज पर बोली लगाने का विकल्प भी है। आईसीसी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिलचस्पी ले रहे हैं। इसी वजह से ब्रॉडकास्टर्स भी इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। हमारे एक अरब से अधिक फैन्स हैं जो विश्व स्तर पर खेल को फॉलो करते हैं। फैन्स अपनी टीम को ट्रॉफी जीतते हुए जरूर देखना चाहेंगे।

आईसीसी के सीईओ ज्यॉफ एलार्डिस ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में महिला क्रिकेट में रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और हमने उस विकास में तेजी लाने के लिए एक प्लान तैयार किया है। हम तलाश कर रहे हैं एक ब्रॉडकास्टर की जो महिला क्रिकेट को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सके।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित आईपीएल मीडिया राइट्स की बोली 14 जून को मुंबई में समाप्त हुई। 12 जून को शुरू हुई इस बोली में स्टार इंडिया ने आईपीएल के टीवी और वायकॉम ने डिजिटल राइट्स खरीद लिए। इसकी आधिकारिक पुष्टि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर की। बीसीसीआई ने 2023 से 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स बेचे हैं।

बीसीसीआई ने मीडिया चार पैकेज में बेचे हैं। बोर्ड ने मीडिया राइट्स कुल 48,390 करोड़ रुपये में बेचे हैं। स्टार इंडिया ने 23,575 करोड़ रुपये में टीवी राइट्स को अपने नाम किया। वहीं, वायकॉम 18 ने 23, 758 करोड़ रुपये में डिजिटल राइट्स पर कब्जा किया। वायकॉम ने ही पैकेज-सी को भी अपने नाम किया। उसने इसके लिए 2991 करोड़ रुपये की बोली लगाई। वहीं, पैकेज-डी को वायकॉम ने टाइम्स इंटरनेट के साथ मिलकर 1324 करोड़ में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed