{"_id":"5db015108ebc3e93a45fe3f3","slug":"icc-latest-test-rankings-rohit-sharma-in-top-10-list-of-batsman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा शतक ठोकते ही रोहित शर्मा की बल्ले-बल्ले, ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोहरा शतक ठोकते ही रोहित शर्मा की बल्ले-बल्ले, ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
Wed, 23 Oct 2019 02:41 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बतौर सलामी बल्लेबाज बल्ला पकड़ने वाले रोहित शर्मा ने आईसीसी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। तीन टेस्ट मैच की सीरीज की चार पारियों में रोहित के बल्ले से सर्वाधिक 529 रन निकले। दो शतक और एक दोहरे शतक के बूते कई रिकॉर्ड धवस्त करने वाले 'हिटमैन' टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंच चुके हैं, जबकि कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट रैंकिंग में अपने कुछ अंक गंवाए हैं।
विज्ञापन
यह पहला मौका होगा, जब रोहित आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंचे। विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के बाद वे टॉप 20 में पहुंचे थे, लेकिन पुणे में जल्दी आउट होने की वजह से वे 22वें स्थान पर पहुंच गए थे। इसी के साथ मुंबई का यह बल्लेबाज दुनिया का ऐसा दूसरा खिलाड़ी बन गया, जो आईसीसी की टेस्ट, वन-डे और टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हो।
विज्ञापन
रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट में टॉप 10 में शामिल हैं। रोहित टेस्ट में नंबर 10, वनडे में 2 और टी-20 में नंबर 8 पर हैं। वहीं, विराट कोहली वनडे में नंबर 1, टेस्ट में नंबर 2 और टी20 में नंबर 10 पर विराजमान हैं। रोहित से पहले गौतम गंभीर भी तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
रहाणे ने भी लगाई छलांग
टीम इंडिया के टेस्ट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। अजिंक्य रहाणे 9वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, चेतेश्वर पुजारा अपना चौथा स्थान पक्का किए हुए हैं। अजिंक्य रहाणे ने तीसरे मैच में शतक जड़ा और रोहित शर्मा के साथ एक बड़ी साझेदारी की थी। हैरान करने वाली बात ये है कि इस सीरीज से पहले रोहित 54वें पायदान पर थे, जबकि सीरीज के आखिरी में वे 10वें पायदान पर हैं। विराट कोहली दूसरे क्रम पर बरकरार है। पहले नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं।
अश्विन-बुमराह को नुकसान
गेंदबाजों की बात करें तो आर अश्विन और चोट की वजह से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 7वें से 10वें नंबर पर लुढ़क गए हैं। जसप्रीत बुमराह भी नंबर 3 से एक स्थान लुढ़कते हुए नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। रवि अश्विन ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है।