NZ Inning
14/1 (2 ov)
Daryl Mitchell 4(4)*
Finn Allen 5 (4)
IND elected to bowl
{"_id":"638716f65e33ec5f8f0f3d00","slug":"icc-latest-odi-rankings-tom-latham-gains-10-spots-rohit-and-virat-loses-one","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में विराट-रोहित को एक स्थान का नुकसान, न्यूजीलैंड के टॉम लाथम को 10 पायदान का फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में विराट-रोहित को एक स्थान का नुकसान, न्यूजीलैंड के टॉम लाथम को 10 पायदान का फायदा
Wed, 30 Nov 2022 02:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 30 Nov 2022 02:27 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं खेले। दोनों बल्लेबाजों को आईसीसी रैंकिंग में इसका नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग को मिलाकर सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में हैं और इन दोनों को भी एक-एक पायदान का नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं खेले। दोनों बल्लेबाजों को आईसीसी रैंकिंग में इसका नुकसान उठाना पड़ा है।
विराट एक स्थान नीचे खिसककर आठवें पायदान पर आ गए हैं। वहीं, रोहित भी एक स्थान के नुकसान के साथ नौवें पायदान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विराट एक स्थान नीचे खिसककर आठवें पायदान पर आ गए हैं। वहीं, रोहित भी एक स्थान के नुकसान के साथ नौवें पायदान पर आ गए हैं।
Trending Videos
बल्लेबाजों में सबसे बड़ी छलांग न्यूजीलैंड के टॉम लाथम ने लगाई है। उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में 104 गेंदों में नाबाद 145 रन बनाए थे। इस पारी के चलते उन्होंने 10 स्थान की छलांग लगाई है और बल्लेबाजों की रैंकिंग में 18वें स्थान पर आ गए हैं। इसी मैच में केन विलियम्सन ने 98 गेंद में नाबाद 94 रन बनाए थे और एक स्थान के फायदे के साथ वह 10वें स्थान पर आ गए हैं।
भारत के लिए अर्धशतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर छह पायदान ऊपर 27वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, शुभमन गिल को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह 34वें पायदान पर आ गए हैं।
पहले मैच में लोकी फर्ग्यूसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 59 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वह तीन स्थान के फायदे के साथ 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। मैट हेनरी को भी चार स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के लिए शतक लगाने वाले इब्राहिम जादरान को 73 स्थान का फायदा हुआ है। वह 122वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, उनके साथी ओपनर रहमनुल्ला गुरबाज 21 स्थान के फायदे के साथ 48वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। रहमत शाह ने अर्धशतक के दम पर 22वें पायदान पर जगह बनाई है। वह अफगानिस्तान के सबसे बेहतर रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं।
श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा ने 46 गेंद में 66 रन की पारी खेली थी और दो विकेट भी लिए थे। ऑलराउंडर रैंकिंग में उन्हें नौ स्थान का फायदा हुआ है और आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।