फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC New Rules: Stop clock in Test to New Ball in ODI Cricket Rule Changes Full Details

Changes in Playing Conditions: टेस्ट में स्टॉप क्लॉक से वनडे में नई गेंद तक...ICC ने किए आठ बड़े बदलाव; जानें

Fri, 27 Jun 2025 03:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Jun 2025 03:34 PM IST
सार

ICC New Cricket Rules : यहां हम खेल की वैश्विक संस्था द्वारा किए गए आठ बड़े बदलावों के विषय में विस्तार से बात करेंगे। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
ICC New Rules: Stop clock in Test to New Ball in ODI Cricket Rule Changes Full Details
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

ICC Cricket Rules: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खेल को रोमांचक बनाने के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के नियमों में नए बदलावों की घोषणा की है। इनमें टेस्ट क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक से लेकर वनडे में 34 ओवर का खेल होने के बाद नई गेंद तक शामिल है। यहां हम खेल की वैश्विक संस्था द्वारा किए गए आठ बड़े बदलावों के विषय में विस्तार से बात करेंगे। आईसीसी ने कहा टेस्ट के लिए नए नियम 2025-2027 डब्ल्यूटीसी चक्र से लागू होंगे जिसकी शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में पहले टेस्ट के साथ हुई थी। इन दोनों देशों के बीच आगामी सीमित ओवरों की सीरीज वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए नए खेलने के नियमों की शुरूआत करेगी। आइये जानते हैं...
विज्ञापन


टेस्ट में हुई स्टॉप क्लॉक की एंट्री
धीमी ओवर गति से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट में स्टॉप क्लॉक की शुरुआत की है। यह नियम सफेद गेंद प्रारूप में पहले से लागू है। अब आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के नए चक्र से इस नियम को टेस्ट में भी लागू कर दिया है। इस नियम के तहत दो ओवरों के बीच में टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए 60 सेकंड का समय दिया जाएगा। इस समय अंतराल में टीम को हर हाल में अगला ओवर शुरू करना होगा। ओवर खत्म होते ही तीसरा अंपायर मैदान पर लगी घड़ी शुरू कर देगा, जिसमें 60 से लेकर शून्य तक उल्टी गिनती शुरू होगी। अगर इस समय सीमा में ओवर शुरू नहीं होता तो मैदानी अंपायर टीम को दो चेतावनियां देगा। तीसरी चेतवानी पर पांच रन की पेनाल्टी लगेगी। ये रन बल्लेबाजी टीम के खाते में जुड़ेंगे।
विज्ञापन

वनडे में नई गेंदों का इस्तेमाल
किसी भी वनडे मैच की पारी के पहले 34 ओवरों के लिए दो नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके बाद फील्डिंग करने वाली टीम बाकी बचे ओवरों के लिए उनमें से एक गेंद का चयन करेगी।

बन्नी हॉप कैच
बन्नी हॉप कैच का मतलब है कि खिलाड़ी सीमा रेखा के बाहर हवा में उछलकर कैच पकड़ता है। नए नियमों के अनुसार,  सीमा रेखा के पार से छलांग लगाने के बाद गेंद के साथ दूसरी बार संपर्क बनाने के लिए किसी भी फील्डर को सीमा रेखा के अंदर मैदान पर आना होगा अन्यथा उसे बाउंड्री मान लिया जाएगा। यह बदलाव अगले साल एमसीसी क्रिकेट नियमों में शामिल किए जाने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

शॉर्ट रन
आईसीसी ने शॉर्ट रन के मामले में भी बड़ा बदलाव किया है। जानबूझकर शॉर्ट रन लेने पर पहले पांच रन का जुर्माना लगता था लेकिन अब बल्लेबाज एक्स्ट्रा रन चुराने के लिए जानबूझकर रन पूरा नहीं करते तो फील्डिंग टीम के पास यह अधिकार होगा कि वह किस बल्लेबाज को स्ट्राइक पर चाहते हैं। 

डीआरएस विकेट जोन
क्रिकेट में डीआरएस विकेट जोन विकेट के आसपास के क्षेत्र को कहा जाता है। इसका उपयोग यह तय करने के लिए किया जाता है कि एलबीडब्ल्यू समीक्षा के दौरान गेंद स्टंप्स पर लग रही है या नहीं। नए नियम के अनुसार, विकेट क्षेत्र अब स्टंप और बेल्स की वास्तविक रूपरेखा द्वारा परिभाषित किया जाएगा।

कन्कशन नियम
कनकशन के नियमों में दो बदलाव हुए हैं। पहला अब टीमों को मैच के लिए अपने कन्कशन रिप्लेसमेंट का पहले से ही एलान करना होगा। दूसरा, मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को चोट लगने पर उसे वापसी से पहले कम से कम सात दिन तक मैदान से दूर रहना होगा। खिलाड़ियों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए आईसीसी मेडिकल सलाहकार समिति ने इस बदलाव की सिफारिश की है।

आईसीसी ने यह छह बदलाव लागू कर दिए हैं जबकि बाकी के दो बदलावों का ट्रायल होगा। यह ट्रायल अक्तूबर 2025 से शुरू होगा और शुरुआती छह महीनों में इनमें जरूरी बदलाव होंगे।

घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बदला जा सकेगा खिलाड़ी
यदि कोई खिलाड़ी मैच शुरू होने के बाद (मैच से पूर्व वार्म-अप अवधि सहित) किसी भी समय खेल के मैदान पर गंभीर रूप से घायल हो जाता है, तो उसकी जगह पर मैच के शेष समय के लिए पूरी तरह भाग लेने वाले समान खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है।

वाइड बॉल (टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे क्रिकेट)
टी20 और वनडे क्रिकेट में वाइड बॉल को लेकर नया नियम लागू किया जाएगा। इसके तहत अगर गेंद फेंकते समय बल्लेबाज ऑफ साइड या लेग साइड की ओर मूव करता है तो प्रोटेक्टेड एरिया की लाइन को वाइड लाइन माना जाएगा। इसका मतलब है कि लेग स्टंप और प्रोटेक्टेड एरिया मार्कर के बीच पॉपिंग क्रीज से गुजरने वाली गेंद को वाइड नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed