फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC imposes Stop clock rule permanently in white ball internationals from T20 World Cup 2024

T20 WC 2024: गेंदबाजी के दौरान टीमों को रहना होगा सावधान! टी20 विश्व कप से पहले आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला

Fri, 15 Mar 2024 05:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 15 Mar 2024 05:03 PM IST
सार

गेंदबाजी करने वाली टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए सिर्फ 60 सेकेंड का समय मिलेगा, जिसमें उन्हें पहली गेंद फेंकनी होगी। एक ओवर खत्म होत ही थर्ड अंपायर स्टॉप वॉच ऑन कर देगा।

विज्ञापन
ICC imposes Stop clock rule permanently in white ball internationals from T20 World Cup 2024
आईसीसी - फोटो : icc

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज जून में होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टॉप क्लॉक नियम को स्थायी रूप से लागू करने का फैसला लिया है। दिसंबर, 2023 में आईसीसी ने इस नियम को ट्रॉयल के तौर पर लागू किया था, जिसमें गेंदबाजी करने वाली टीम को एक ओवर खत्म होने के बाद दूसरा ओवर तय समय में शुरू करना होता था। ऐसा नहीं करने वाले नियम के तहत फील्डिंग करने वाली टीम पर पेनाल्टी लगाई जाती थी। दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी का यह नियम अब सिर्फ टी20 में ही नहीं बल्कि वनडे में भी लागू होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन

60 सेकेंड में नहीं फेंकी गेंद तो लगेगी पांच रन की पेनाल्टी
आईसीसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टॉप क्लॉक नियम के तहत गेंदबाजी के दौरान टीमों को अगला ओवर फेंकने के लिए समय का खास ख्याल रखना होगा। गेंदबाजी करने वाली टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए सिर्फ 60 सेकेंड का समय मिलेगा, जिसमें उन्हें पहली गेंद फेंकनी होगी। एक ओवर खत्म होत ही थर्ड अंपायर स्टॉप वॉच ऑन कर देगा। फील्डिंग टीम अगर एक मिनट के भीतर अगले ओवर की पहली गेंद फेंकने में कामयाब होती है तो उसे सिर्फ दो बार अंपायर की चेतावनी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इससे चूकने पर टीम को आईसीसी की सख्ती का सामना करना पड़ेगा। टीम पर 5 रन पेनाल्टी के रूप में लगाए जाएंगे। इस नियम को लागू करने का फैसला अंपायर्स का होगा जिसमें वह इस पर भी नजर रखेंगे कि कहीं बल्लेबाजों की वजह से तो ओवर शुरू करने में तो देर नहीं हो रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉप क्लॉक नियम किन परिस्थितियों में रद्द किया जा सकता है
  • जब ओवरों के बीच कोई नया बल्लेबाज विकेट पर आता है।
  • एक आधिकारिक ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान।
  • अंपायरों ने बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षक की चोट के ऑनफील्ड उपचार को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed