फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC gives special status to USA Major League Cricket, aims to increase popularity IPL

Major League Cricket: आईसीसी ने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट को दिया खास दर्जा, लोकप्रियता बढ़ाने का उद्देश्य

Tue, 28 May 2024 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 May 2024 03:10 PM IST
सार

अमेरिका एक जून से 29 जून तक खेले जाने वाले टी20 विश्व कप का सह-मेजबान भी है और एमएलसी के दूसरे सत्र का आयोजन विश्व कप के खत्म होने के एक सप्ताह के अंदर शुरू होगा।

विज्ञापन
ICC gives special status to USA Major League Cricket, aims to increase popularity IPL
मेजर लीग क्रिकेट - फोटो : MLC twitter

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका में टी20 प्रारुप में खेले जाने वाले मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) टूर्नामेंट को आधिकारिक 'लिस्ट-ए' का दर्जा प्रदान किया है। एमएलसी का दूसरा सीजन इस साल पांच जुलाई से शुरू होगा। इसका उद्देश्य खेल के सबसे बड़े बाजारों में से एक अमेरिका में इसकी लोकप्रियता को बढ़ावा देना है। आईसीसी के इस कदम से एमएलसी को आधिकारिक टी20 लीग और अमेरिका के पहले विश्व स्तरीय घरेलू टूर्नामेंट का दर्जा मिल गया।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के बाद खेला जाएगा एमएलसी
अमेरिका एक जून से 29 जून तक खेले जाने वाले टी20 विश्व कप का सह-मेजबान भी है और एमएलसी का आयोजन विश्व कप के खत्म होने के एक सप्ताह के अंदर शुरू होगा। एमएलसी से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक- अब हर शतक, अर्धशतक, रन-आउट, जीत, हार और चैंपियनशिप को खेल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रारूप में आधिकारिक करियर आंकड़ों के रूप में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के रूप में दर्ज होंगे टूर्नामेंट में बने रन
एमएलसी को आधिकारिक दर्जा मिलने का मतलब है कि यह अमेरिका के स्थानीय खिलाड़ियों और खेल के उभरते सितारों को अंतरराष्ट्रीय पहचान का अवसर प्रदान करेगा। इससे देश में घरेलू प्रतिभा के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस बयान के मुताबिक- एमएलसी को शुरुआती सत्र की सफलता के बाद लिस्ट ए का दर्जा मिल रहा है। यह अमेरिका में शीर्ष स्तर के क्रिकेट के आयोजन को लेकर हमारे अटूट समर्पण को दिखाता है।
विज्ञापन

2025 से इस टूर्नामेंट में 34 मैच खेले जाएंगे
इस लीग के पहले सत्र में 19 मैच खेले गए थे, लेकिन एमएलसी के सीईओ विजय श्रीनिवासन ने हाल ही में कहा कि 2025 से इसमें 34 मुकाबले खेले जाएंगे। श्रीनिवासन ने कहा- हमने पिछले साल मेजर लीग क्रिकेट के शुरुआती सत्र के बाद पूरे अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता को महसूस किया। अब बहुप्रतीक्षित आईसीसी टी20 विश्व कप और एमएलसी के दूसरे सत्र को लेकर रोमांच लगातार बढ़ रहा है।

दुनियाभर के क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में लेते हैं हिस्सा
यूएसए क्रिकेट से मान्यता प्राप्त एमएलसी में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित पूरी दुनिया के क्रिकेटर भाग लेते हैं। इसके शुरुआती सत्र में छह टीमों लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, एमआई न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न, सिएटल ऑर्कास, टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed