फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket news ICC does not have mandate to influence India Pakistan bilateral series, says chairman Greg Barclay

ICC की क्षमता से भी बाहर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट, नए चेयरमैन का बड़ा बयान

Mon, 30 Nov 2020 12:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Nov 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
cricket news ICC does not have mandate to influence India Pakistan bilateral series, says chairman Greg Barclay
india vs pakistan

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं। मगर बीते लंबे अरसे से दोनों टीमें आपस में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही। केवल आईसीसी के टूर्नामेंट में ही इनकी भिड़ंत होती है। पड़ोसी देशों की राजनैतिक कटुता का असर खेल पर पड़ता देख आईसीसी के नए चेयरमैन भी अपनी भावनाएं जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख रहे ग्रेग बार्कले को बीते हफ्ते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का नया मुखिया बनाया गया है। भारत के शशांक मनोहर की जगह लेने वाले इस व्यावसायिक अधिवक्ता ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट पर सहमति बनाने का वादा किया। लंबे समय से बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चली आ रही तनातनी को करीब से देख रहे बार्कले ने साथ में यह भी स्पष्ट किया कि कुछ चीजें क्रिकेट से ऊपर होती है।

विज्ञापन

ICC की मजबूरियां

भारत-पाक संबंधों के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे पास जितनी शक्तियां और अधिकार है, हम उससे बेहतर करने की कोशिश करेंगे। मुझे भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा आनंद कहीं नहीं आता। दूसरी तरफ आईसीसी की अपनी क्षमता या सीमाएं हैं, जो सिर्फ क्रिकेट ही संचालित कर सकती है। राजनैतिक संबंध अलग होते हैं, जिसके असर को खेल पर नकारा नहीं जा सकता।
 



बताते चले कि भारत सरकार ने कई बार स्पष्ट तौर पर कहा है कि पाकिस्तान को भारत के साथ क्रिकेट संबंध बहाल करने के लिए सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियां रोकनी होंगी। ऐसा कोई काम नहीं करना होगा जिससे हिंदुस्तान के हित को चोट पहुंचे। आखिरी बार दोनों ही टीम विश्व कप 2019 में टकराई थी, जहां भारत ने आसानी से पाक को पटका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed